ऑस्ट्रेलिया के अखबारों में छाए पीएम मोदी, 'Modi Operandi' से गूंजी दुनिया

पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थे। इस ऐतिहासिक यात्रा के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां की मीडिया में छा गए है।

8 घंटे पहले

और पढ़े

  1. सुप्रीम कोर्ट में मंदिर ट्रस्ट से जुड़े मामलों की होगी सुनवाई, CBI जांच और फोरेंसिक ऑडिट की मांग
  2. म्यांमार आतंकी मामले के आरोपी की अनोखी मांग, तिहाड़ जेल में खुद पकाना चाहता है खाना
  3. मेलबर्न में PM मोदी बोले- ‘ऑपरेशन सिंदूर का डेमो तो देख ही लिया होगा
  4. शरद पवार की शिंदे से मुलाकात पर संजय राउत की नाराजगी, कहा- इससे गलत संदेश...
  5. मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई गति, कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
  6. पत्नी की हत्या के बाद गर्लफ्रेंड को भेजी थी शव की तस्वीर, अमेरिका में भारतीय आईटी प्रोफेशनल पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप
  7. मानसून की तेज बारिश से कई राज्यों में तबाही, दिल्ली, पुणे समेत कई जगह इमारतें ढहीं
  8. राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद का खुलासा: चंदा देने वालों से भी ठगी, जांच में सामने आए नए तथ्य
  9. अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, SIT को मिली फर्जी रसीद बुक
  10. बच्चों के आपत्तिजनक विज्ञापनों पर मेटा की सफाई, कहा-'पहले ही हटा दिए गए थे ऐड'
  11. वायनाड लैंडस्लाइड का डरावना मंजर! मलबे के सैलाब में बहा भारी टैंकर, वायनाड लैंडस्लाइड का खौफनाक CCTV फुटेज
  12. इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, कहा- भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..
  13. दिल्ली हाई कोर्ट से कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ी राहत, CJP के पक्ष में दिया फैसला
  14. Syria Damascus Serial Blast: सीरिया की राजधानी दमिश्क में सिलसिलेवार धमाके, मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम
  15. PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान मिला, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया ऐलान

पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थे। इस ऐतिहासिक यात्रा के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां की मीडिया में छा गए है। बता दें, कई प्रमुख अखबारों ने उनकी यात्रा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ हुई बातचीत को प्रमुखता से प्रकाशित किया। एक प्रमुख अखबार के कॉलम में तो प्रधानमंत्री मोदी को 'Mr India' तक कहा गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी की इस यात्रा को ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के लिए एक अहम बताया। दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और निवेश जैसे कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण समझौते हुए, जिनकी चर्चा अखबारों में देखने को मिली।

ऑस्ट्रेलिया के अखबारों में छाए पीएम

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख अखबार 'द ऑस्ट्रेलियन' ने अपने पहले पन्ने पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर छापी गई। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'Modi comes bearing gifts on trade, defence' यानी मोदी व्यापार और रक्षा के लिए नई सौगातें लेकर आए हैं। साथ ही अखबार के एक कॉलम में 'PM's all the way with Mr India' शीर्षक से लेख प्रकाशित हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री को 'Mr India' कहकर संबोधित किया गया। इसके अलावा एक अन्य प्रमुख अखबार 'द एज' ने भी अपने फ्रंट पेज पर मोदी की यात्रा को जगह देते हुए बोल्ड अक्षरों में 'Albanese's Modi Operandi' हेडलाइन लिखी।

पीएम के यात्रा से कई अहम क्षेत्रों में बढ़ा सहयोग

प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया ने यूरेनियम एक्सपोर्ट, नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy), महत्वपूर्ण खनिज (Critical Minerals) और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में सहयोग की घोषणा की। सबसे अहम समझौता ऑस्ट्रेलिया से भारत को शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के लिए यूरेनियम एक्सपोर्ट की अनुमति को लेकर हुआ।

'ऑस्ट्रेलिया और भारत एक अच्छे दोस्त है'

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा, ऑस्ट्रेलिया और भारत साझेदार ही नहीं, बल्कि बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। वहीं प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी ऐतिहासिक अवसर लेकर आई है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों से भारत में सड़क, बंदरगाह, रेलवे और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश करने का भी
आह्वान किया।

'पीएम मोदी दोनों देशों के बीच जीवंत पुल है'

बता दें, इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने पीएम मोदी को 'भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक जीवंत पुल' बताया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई दिशा मिली है। साथ ही मेलबर्न में प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम को भी संबोधित किया। इस दौरान हजारों प्रवासी भारतीयों ने 'मोदी... मोदी' के नारों के साथ उनका स्वागत किया।

 Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in