
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की बेटी इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) की हत्या की कथित साजिश का मामला सामने आया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर इवांका ट्रंप को निशाना बनाने की योजना बनाने का आरोप है।
तुर्की में गिरफ्तार हुआ मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 32 वर्षीय मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी नामक व्यक्ति को 15 मई को तुर्की में गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे अमेरिका लाया गया। जांच एजेंसियों का दावा है कि वह ईरानी सेना की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) से प्रशिक्षित था और उसने ट्रंप परिवार के खिलाफ हमले की तैयारी की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी के पास फ्लोरिडा स्थित इवांका ट्रंप के घर का ब्लूप्रिंट मिला था। इसके अलावा उसने सोशल मीडिया पर धमकी भरे संदेश भी पोस्ट किए थे। एक पोस्ट में कथित तौर पर लिखा गया था कि “न तो तुम्हारे महल और न ही सीक्रेट सर्विस तुम्हारी रक्षा कर पाएगी।”
2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरानी कमांडर आरोपी लेना चाहता था बदला
बताया जा रहा है कि आरोपी, 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरानी कमांडर Qasem Soleimani की मौत का बदला लेना चाहता था। उस हमले का आदेश तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया था। जांच अधिकारियों के अनुसार, अल-सादी पर यूरोप और उत्तरी अमेरिका में कई आतंकी घटनाओं और हमलों की साजिश में शामिल होने का भी आरोप है। इनमें गोलीबारी, फायरबॉम्बिंग, चाकूबाजी और यहूदी एवं अमेरिकी राजनयिक ठिकानों को निशाना बनाने की घटनाएं शामिल बताई गई हैं।
ईरान समर्थित मिलिशिया Kataib Hezbollah के लिए काम करता था आरोपी
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि आरोपी ईरान समर्थित मिलिशिया Kataib Hezbollah के लिए काम करता था और उसके IRGC से करीबी संबंध थे। जांचकर्ताओं का कहना है कि वह यात्रा और नेटवर्क संचालन के लिए इराकी सर्विस पासपोर्ट तथा ट्रैवल एजेंसी का इस्तेमाल कवर के तौर पर करता था।
अमेरिकी एजेंसियां मामले की जांच जुटी
फिलहाल आरोपी को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में कड़ी निगरानी में रखा गया है। अमेरिकी एजेंसियां मामले की जांच आगे बढ़ा रही हैं। इसी बीच, अमेरिकी प्रशासन और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है।
Written By Toshi Shah












.jpg)
.jpg)
.jpg)
