पवन खेड़ा को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

Pawan Khera: सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ी राहत मिली है। बता दें, कोर्ट ने प्रवक्ता पवन खेड़ा अग्रिम जमानत दे दी है।

5 घंटे पहले

और पढ़े

  1. विवादित बयान मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, इलाहाबाद HC ने खारिज की FIR की मांग
  2. MP : बरगी डैम हादसे ने लील ली कई जिंदगियां, मां से लिपटे मासूम की तस्वीर देखकर भर आई हर किसी की आंखें
  3. '7 रुपये कम कर किस पर एहसान किया...', कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने पर सरकार पर भड़के अखिलेश यादव
  4. मई की शुरुआत महंगाई के साथ, LPG सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये की बढ़ोतरी
  5. 1 मई से सिक्किम दौरे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जानिए क्यों है ये दौरा खास
  6. कोलकाता में देर रात हाई-वोल्टेज सियासी टकराव, स्ट्रॉन्ग रुम पहुंचीं CM ममता; चुनाव आयोग ने कही ये बात
  7. '226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे', बंगाल चुनाव के रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दावा
  8. दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत
  9. पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, क्या होगा अगला कदम?
  10. जम्मू और श्रीनगर के बीच दौड़ी वंदे भारत ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी
  11. ICSE, ISC Result 2026: cisce.org पर जारी हुए नतीजे, ऐसे करें चेक
  12. बिहार के सीवान में रोड रेज में बीजेपी नेता मनोज सिंह के भांजे की हत्या, मुठभेड़ के बाद आरोप गिरफ्तार
  13. प्रवेश वाही बने दिल्ली के नए मेयर, मोनिका पंत बनीं डिप्टी मेयर
  14. छत्तीसगढ़ के 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 12वीं परीक्षा में 3 बच्चों ने किया टॉप
  15. TMC पर लगा धमकी का आरोप! इंसाफ के लिए IPS अजयपाल के पास पहुंचे मां-बेटे

Pawan Khera: सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ी राहत मिली है। बता दें, कोर्ट ने प्रवक्ता पवन खेड़ा अग्रिम जमानत दे दी है। ये फैसला असम पुलिस की तरफ से दर्ज जालसाजी और मानहानि के केस में आया है। जिसमें पवन खेड़ा पर कानूनी कार्रवाई की जा रही थी। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

सुप्रीम कोर्ट ने गुवाहाटी हाईकोर्ट के फैसले को पलटा

जस्टिस जे. के. माहेश्वरी और ए. एस. चंदुरकर की बेंच ने गुवाहाटी हाईकोर्ट के अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करने के आदेश को पलट दिया। और कहा कि इस मामले की परिस्थितियां राजनीतिक मौजूदगी का इशारा करता हीं, जो पवन खेड़ा की व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा को उचित ठहराती हैं।

पवन खेड़ा को अरेस्ट करने की जरूरत नहीं: सुप्रीम कोर्ट

इस मामले के सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जांच में सहयोग करना जरूरी होगा। फिलहाल इसमें अरेस्ट करने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी साफ किया कि पवन खेड़ा को जांच एजेंसियों के सामने पेश होना होगा और सारी अहम दस्तावेज उपलब्ध करानी होगी।

पवन खेड़ा ने क्या कहा था?

गौरतलब है कि असम पुलिस ने पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि, जालसाजी और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया है। क्योंकि उन्होंने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर बड़ा बयान दिया था। उनके अनुसार सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान के पास कई विदेशी पासपोर्ट और विदेशों में अघोषित संपत्ति है।

पवन खेड़ा के वकील ने दी दलील

वहीं कोर्ट में पवन खेड़ा का पक्ष रखते हुए उनके वकील ने सुप्रीम में दलील दी कि उनके खिलाफ दर्ज हुआ केस बेबुनियाद है। अब यह मामला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा है। वहीं, दूसरे पक्ष ने पवन खेड़ा पर आरोपों की गंभीरता का हवाला देते हुए उनकी अग्रिम जमानत का विरोध किया था। हालांकि पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद फिलहाल गिरफ्तारी से राहत मिल चुकी है। यह ऑर्डर उन्हें जांच के दौरान कानूनी सुरक्षा देता है, इस मामले की सुनवाई अदालत में आगे भी जारी रहेगी।

 Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in