परिमल नाथवानी ने झारखंड राज्यसभा चुनाव में दर्ज की जीत,कांग्रेस की रणनीति फेल

Jharkhand Rajya Sabha Results: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव ने राज्य की राजनीति में नया समीकरण पैदा कर दिया है।

18 June 2026

और पढ़े

  1. मालवीय नगर अग्निकांड के हीरो रोहित मुखिया को 5 लाख की सहायता, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार
  2. राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सीएम योगी का पहला बयान, कहा- सबूत हों तो SIT को...
  3. महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा, शिवसेना यूबीटी में मची हलचल
  4. 2027 चुनाव से पहले RLD का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, हर गांव-वार्ड तक बनेगी 'टीम RLD'
  5. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में जामिया का बड़ा कमाल, 75 पायदान की छलांग के साथ 686वें स्थान पर पहुंचा
  6. कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में भाजपा को झटका, 2 विधायकों ने कांग्रेस के पक्ष में किया मतदान
  7. अखिलेश यादव ने ओपी राजभर के दावे पर फिर किया पलटवार, बताया ‘अफ़वाही’ मंत्री
  8. 'Operation Tiger' के बीच उद्धव ठाकरे की दिल्ली में अहम बैठक, बागी सांसदों पर टिकी निगाहें
  9. 28 वोट का गणित और तीन उम्मीदवार, झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर मतदान आज
  10. ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती: क्या TMC टूटने से बच पाएगी?
  11. 'सपा के कई नेता भाजपा में शामिल...,' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला
  12. टेलीग्राम बैन- मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा- राहुल गांधी
  13. कश्मीर के बांदीपोरा में फटा बादल: गांव में घुसा मलबे-पानी का सैलाब, घर छोड़ भागे लोग
  14. 'मुझे माफ करना'...,नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बताई वजह
  15. UBT सांसदों की बगावत की चर्चा तेज, महुआ मोइत्रा के तंज पर संजय राउत का पलटवार; कहा- 15 नहीं 50 करोड़...

Jharkhand Rajya Sabha Results:  झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव ने राज्य की राजनीति में नया समीकरण पैदा कर दिया है। इस चुनाव में एक सीट पर NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज की,जबकि दूसरी सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम सफल रहे। कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा।

क्रॉस वोटिंग की चर्चाएं तेज 

चुनाव परिणामों के अनुसार, परिमल नाथवानी को 28 वोट, बैद्यनाथ राम को 30 वोट और प्रणव झा को 20 वोट मिले, जबकि 3 वोट अवैध घोषित किए गए। दिलचस्प बात यह रही कि विधानसभा में सीटों के गणित के बावजूद NDA समर्थित उम्मीदवार की जीत ने राजनीतिक हलकों में क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं को तेज कर दिया है।

क्रॉस वोटिंग ने बदला पूरा खेल

81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 28 मतों की आवश्यकता थी। आंकड़ों के हिसाब से भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों के पास कुल 24 विधायकों का समर्थन था। इसके बावजूद नाथवानी को 28 वोट मिलने से यह साफ हो गया कि कम से कम 4 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। विधानसभा में दलगत स्थिति इस प्रकार रही— झारखंड मुक्ति मोर्चा के 34 विधायक, कांग्रेस के 16, राजद के 4, सीपीआईएमएल के 2, भाजपा के 21 और आजसू के 1 विधायक मौजूद हैं। इस समीकरण ने चुनाव को और भी दिलचस्प बना दिया।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और आरोप-प्रत्यारोप

परिणाम आने के बाद निशिकांत दुबे जैसे भाजपा नेताओं ने इसे NDA की बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पाया और महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। वहीं सीता सोरेन ने भी परिमल नाथवानी को बधाई देते हुए इसे NDA की सफलता बताया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी नाथवानी को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे झारखंड के विकास और केंद्र की योजनाओं को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे।

झारखंड की सरकार पर असर की अटकलें

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव परिणाम से राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर असंतोष या टूट-फूट की संभावनाओं पर चर्चा तेज हो सकती है। क्रॉस वोटिंग का यह संकेत भविष्य की राजनीतिक स्थिरता के लिए चुनौती माना जा रहा है। हालांकि दूसरी सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत यह भी दर्शाती है कि गठबंधन अभी पूरी तरह कमजोर नहीं हुआ है। फिर भी इस चुनाव ने झारखंड की राजनीति में शक्ति संतुलन और भीतरघात की संभावनाओं को उजागर कर दिया है।

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in