.jpg)
Pakistan Air Strike on Afghanistan: पाकिस्तान से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक किया है। जिसें जिसमें 19 लोगों के मारे जाने की खबर है। अब पाकिस्तान के इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है। वहीं पाकिस्तान का दावा है कि उनसे आतंकी कैंपों को निशाना बनाया है। लेकिन दूसरी तरफ अफगान तालिबान का कहना है कि ये हमले नागरिक ठिकानों पर किए गए हैं। अब खबर है कि सरकारी प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में लिखा, "कल रात उन्होंने नांगरहार और पत्तिका प्रांतों में हमारे नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें महिलाएं और बच्चो सहित दर्जनों लोग शहीद और घायल हुए हैं। आगे उन्होंने कहा कि, पाकिस्तानी सेना एक बार फिर अफगान टेरेटरी में घुसपैठ की है।"
पाकिस्तान से बदला लेगा तालिबान
वहीं अब अधिकारी इन हमलों में हुए नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। हालांकि अभी तक अफगान तालिबान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, अफगानिस्तान जवाबी कार्रवाई पर विचार कर रहा है।
'आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया'
अब हमले का बाद से किस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। शेयर किए हुए पोस्ट में हमले की पुष्टि की है। साथ ही पिछले सप्ताह रमजान की शुरुआत से हुए तीन हमलों का हवाला दिया। आगे उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने खुफिया जानकारी के आधार पर सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान तालिबान और उसके सहयोंगियों से संबंधित 7 आतंकवादी कैंपों और ठिकानों को निशाना बनाया गया है।"
इस्लामाबाद में हुए हमले का बदला लिया
इसके साथ ही तरार ने कहा कि, पाकिस्तान ने इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े एक संगठन को भी निशाना बनाय है। जिसने इस्लामाबाद की एक मस्जिद पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। और उस हमले में 31 लोग मारे गए थे और 160 से अधिक घायल हुए थे। जो 2008 में मैरियट होटल बम विस्फोट के बाद इस्लामाबाद पर हुए हमलों में से यह एक था। हालांकि पाकिस्तानी सेना की ओर से कहा गया है कि, अफगान तालिबान शासन से बार-बार आग्रह के बाद भी वह पाकिस्तान
में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का काम कर रहा था। जो आतंकवादी ग्रुप और विदेशी एजेंटों द्वारा अफगान क्षेत्र का उपयोग कर रहे थे। लेकिन अफगान तालिबान शासन उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रहा।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)