ब्लैकमेलिंग की शिकायत करने वाला बुजुर्ग ही निकला ब्लैकमेलर, 121 अश्लील वीडियो ने खोली पोल

नासिक का एक बुजुर्ग बैल्कमेलिंग से बचने के लिए पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो पता चला कि बुजुर्ग कई महिलाओं का यौन शोषण कर चुका है।

15 घंटे पहले

और पढ़े

  1. नासिक हादसा: बेकाबू कार गहरे कुएं में गिरी, एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत
  2. वाराणसी में ‘स्कूल चलो अभियान’ की सीएम योगी ने की शुरुआत, कहा- शिक्षा सिर्फ डिग्री नहीं इंसान बनाने का....
  3. असम में सियासी संग्राम तेज, हिमंता बिस्वा सरमा के वार पर ओवैसी ने किया पलटवार
  4. ममता की पार्टी का बड़ा आरोप: 'सुवेन्दु अधिकारी के 'खास' अफसर को भवानीपुर से हटाओ'
  5. केरलम में Shashi Tharoor के काफिले पर हमला, गनमैन से भी की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
  6. केरल में तेजस्वी यादव के अंग्रेजी भाषण पर बवाल, BJP बोली –'Grammar सुधारो पहले'
  7. मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर, 4 की मौत, 3 की गई आंखों की रोशनी! आरोपी गिरफ्तार
  8. महंगे शौक ने बना दिया चोर, हापुड़ में भाई-बहन ने डाला डाका
  9. बंगाल चुनाव के लिए ओवैसी की पार्टी ने जारी की 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, मुस्लिम-बहुल क्षेत्रों पर खासा फोकस
  10. Tamil Nadu Election 2026 : तमिलनाडु चुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट जारी, बड़े चेहरों पर खेला दांव, अन्नामलाई का नाम नहीं
  11. मोदी-शाह के रोड शो से DMK को फायदा? CM स्टालिन का बड़ा दावा
  12. कर्नाटक में ऑटो LPG की मांग में उछाल, 300 से अधिक निजी पंप बंद होने से बढ़ी परेशानी
  13. असम के लिए राहुल गांधी ने जारी किया घोषणापत्र, 11 क्षेत्रों पर फोकस
  14. 'असम का CM,भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री...', चुनावी मंच से राहुल का हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा हमला
  15. कुशीनगर मंदिर हादसा, झूला टूटने से 4 की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के नासिक में एक हैरान कर देने वाला घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग, जिसने खुद ब्लैकमेल की शिकायत दर्ज कराई थी, अब यौन शोषण के गंभीर आरोपों के चलते पुलिस की पकड़ में आ गया है।

बुजुर्ग ने पहले की थी चोरी की शिकायत

रिपोर्ट के अनुसार, सतपुर क्षेत्र के निवासी रविंद्र गणपत एरंडे ने पहले पुलिस में शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने उसके कार्यालय से टैबलेट चोरी कर लिया और उसमें मौजूद निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उससे 12 लाख रुपये की मांग की। बुजुर्ग ने बताया कि पहले ही 10 हजार रुपये दे चुका हैं और फिर 50 हजार रुपये देने वाला था।

पुलिस ने जब्त किए चार फोन, दो पेन ड्राइव और एक मेमोरी कार्ड

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और चार आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आकाश पुंडलिक बकरे, प्रकाश रामदास पानपटिल, सूरज सुनील गवई और श्रीपत भीमराव शिंदे को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस को आरोपियों से चार मोबाइल फोन, दो पेन ड्राइव और एक मेमोरी कार्ड बरामद किए गए।

उपकरणों में से मिले 121 अश्लील वीडियो

बता दें कि जांच में पुलिस को इन उपकरणों में 121 अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो मिले, जिनमें कई महिलाएं और एरंडे के परिचित भी शामिल थे। इसी दौरान एक महिला सामने आई और उसने एरंडे पर कई मौकों पर यौन शोषण का आरोप लगाया। महिला का दावा है कि एरंडे ने उसके बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके अलग-अलग होटलों में उसके साथ दुष्कर्म किया।

बुजुर्ग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने एरंडे को गिरफ्तार किया। एरंडे पर भारतीय दंड संहिता की धारा 69 (धोखे से यौन संबंध) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 के तहत केस दर्ज किया गया।

जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि एरंडे ने कई महिलाओं का यौन शोषण किया और उनकी अश्लील वीडियो बनाई। पुलिस ने अन्य संभावित पीड़ित महिलाओं से आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है और उनकी पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है।

   Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in