Mumbai Lift Accident : मुंबई भायखला में बड़ा हादसा, 18 मंजिल से टूट कर गिरी लिफ्ट, 5 घायल

मुंबई के भायखला इलाके में बुधवार रात लिफ्ट गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। 18 मंजिला के टॉवर की लिफ्ट अचानक चौथी मंजिल से गिर गई, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात 10 बजे के आसपास का बताया जा रहा है...

16 घंटे पहले

और पढ़े

  1. कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा : शिवम मिश्रा को जमानत, पुलिस की रिमांड अर्जी खारिज
  2. कोरबा केस: सलमा सुल्तान की हत्या की पूरी कहानी.... चश्मदीद गवाह ने अदालत में बताई डरावनी घटनाएं
  3. Kanpur Lamborghini Case: ड्राइविंग सीट पर कौन... सरेंडर से पहले ही मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  4. योगी 2.0 का आखिरी बजट : विकास और रोजगार पर योगी सरकार का फोकस, चुनावी बजट से ‘27 विजय’ की तैयारी
  5. UP Budget 2026-27: चुनावी साल में जनकल्याण पर फोकस, महिलाओं-युवाओं को बड़ी राहत
  6. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को MP-MLA कोर्ट से मिली जमानत, तीन दिन के गिरफ्तारी के बाद राहत
  7. मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना, दंपती समेत तीन बच्चों की संदिग्ध मौत, सुसाइड की आशंका
  8. बंगाल में SIR प्रक्रिया: SC ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, अधिकारियों की लिस्ट तत्काल देने को कहा
  9. तरनतारन के लॉ कॉलेज में सनसनीखेज घटना, छात्रा की गोली मारकर हत्या, क्लासरूम में घुसकर की फायरिंग
  10. UP Budget Session: विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण, आनंदीबेन पटेल ने कहा- प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति
  11. कानपुर में रईसजादे की नशे में ड्राइविंग, लेम्बोर्गिनी से तीन को मारी टक्कर, सड़क पर मचा हड़कंप
  12. दरभंगा (बिहार): 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार, आक्रोशित लोग सड़क पर उतरे, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
  13. सूरजकुंड झूला हादसा: एजेंसी मालिक समेत साथी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, SIT ने शुरू की जांच
  14. Bird Flu Alert in Chennai: चेन्नई में बर्ड फ्लू की दस्तक, 1500 कौंवों की मौत के बाद प्रशासन सतर्क, जानें लक्षण और बचाव
  15. सूरजकुंड मेला में सुरक्षा की बड़ी चूक: पहले गेट और फिर झूले टूटने से अफरा-तफरी, आठ घायल, तैयारियों पर उठे सवाल

मुंबई के भायखला इलाके में बुधवार रात एक बड़ा हादसा हुआ, जब 18 मंजिला जय कृपा टॉवर की लिफ्ट अचानक चौथी मंजिल से गिर गई। इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसा रात करीब 10 बजे घोडापदेव क्रॉस लेन नंबर 1 पर हुआ। लिफ्ट के नीचे गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।

घटना के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू, घायलों को अस्पताल में भर्ती
सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, बीएमसी वार्ड स्टाफ और 108 एम्बुलेंस सेवा तुरंत मौके पर पहुंची। बचाव दल ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायल व्यक्तियों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

क्या है लिफ्ट के गिरने का कारण?
जानकारी के अनुसार, लिफ्ट के गिरने का कारण केबल टूटना बताया जा रहा है। जय कृपा टॉवर की यह लिफ्ट ग्राउंड प्लस 18 मंजिला इमारत में थी और हादसा चौथी मंजिल से हुआ। प्रशासन ने कहा कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि सुरक्षा नियमों का पालन किया गया या नहीं।

घायलों के नाम-
1. कल्पिता पवार- 38 साल
2. यश बलविकर- 24 साल
3. उषा गुप्ता- 56 साल
4. जमुना प्रसाद शिवहरे- 50 साल
5. शिल्पा मोरे- 54 साल

सभी का इलाज जारी है और चिकित्सकों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है। स्थानीय लोग इस हादसे के बाद से इमारतों में लिफ्ट की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और मांग कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए नियमित जांच की जाए।

Written by : Anushka sagar

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in