देश में लॉकडाउन की अफवाहों पर मोदी का क्लीयर स्टैंड

देश में लॉकडाउन को लेकर उठ रही शंकाओं के बीच पीएम मोदी ने बैठक में साफ किया—क्या है अगला कदम, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

18 घंटे पहले

और पढ़े

  1. NCR को मिली नई उड़ान: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण तैयार, जानें पूरा अपडेट
  2. सालों का इंतजार खत्म, नोएडा को मिली नई उड़ान, पीएम मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन
  3. पीएम मोदी आज करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, NCR को मिलेगा दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
  4. पहली बार लद्दाख दौरे पर CJI सूर्यकांत, नए कोर्ट परिसरों का करेंगे उद्घाटन
  5. पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश… और पूर्वोत्तर में क्या हो रहा है? IMD ने अलर्ट जारी किया
  6. केरल चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, बड़े नेताओं को मिली जिम्मेदारी
  7. सीएम ममता बनर्जी के 'पांडव' बयान पर बवाल! बावनकुले ने दिया करारा जवाब
  8. NSEL घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹19 करोड़ की संपत्ति अटैच, ₹5600 करोड़ ठगी का खुलासा
  9. देश में फिर लगेगा Lockdown! Hardeep Singh Puri के बयान से मचा हड़कंप
  10. रामनगरी में रामलला जन्मोत्सव की धूम, दोपहर 12 बजे होगा रामलला का सूर्य तिलक
  11. पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
  12. आज का मौसम 27 मार्च: 70 KM की रफ्तार से आंधी-तूफान का अलर्ट, दिल्ली-NCR से UP-बिहार तक बारिश का कहर!
  13. पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी कल मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे संवाद, तैयारियों की करेंगे समीक्षा
  14. UP में LPG, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर CM योगी ने तोड़ी चुप्पी, कहा - गैस सिलेंडर की होगी होम डिलीवरी...
  15. नीरव मोदी को झटका, लंदन हाई कोर्ट ने खारिज किया पुनर्विचार याचिका, अब भारत वापसी तय?

देश में लॉकडाउन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। मुख्यमंत्रियों के साथ हुई अहम बैठक में उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल देश में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है। साथ ही उन्होंने सभी राज्यों से अपील की कि वे मिलकर हालात का सामना करें और लोगों में भरोसा बनाए रखें।

राज्यों से सहयोग की अपील
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने “टीम इंडिया” की भावना से काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम करेंगी तो किसी भी चुनौती से प्रभावी तरीके से निपटा जा सकता है। सरकार की प्राथमिकता आर्थिक गतिविधियों को बनाए रखना, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना और आम नागरिकों के हितों की रक्षा करना है।

सप्लाई चेन मजबूत रखने के निर्देश दिए
प्रधानमंत्री ने सप्लाई चेन को मजबूत बनाए रखने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने राज्यों को निर्देश दिया कि जरूरी सामानों की उपलब्धता बनी रहे और जमाखोरी या मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इससे बाजार में स्थिरता बनी रहेगी और लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

PM ने कृषि पर एडवांस प्लानिंग की दी सलाह
इसके अलावा, पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र में पहले से तैयारी करने की बात कही। खासकर उर्वरकों के भंडारण और वितरण पर नजर रखने की सलाह दी गई। उन्होंने सीमावर्ती और तटीय राज्यों को अतिरिक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए, ताकि शिपिंग और जरूरी आपूर्ति में कोई बाधा न आए।

अफवाहों से सतर्क रहने के लिए कि अपिल
बैठक में प्रधानमंत्री ने अफवाहों और गलत जानकारी को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सभी राज्य सरकारें सही और विश्वसनीय जानकारी जनता तक पहुंचाएं, ताकि किसी तरह का भ्रम न फैले। वहीं, मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार के कदमों की सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि वे मिलकर स्थिति को नियंत्रण में रखेंगे।

Written by: Anushka sagar

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in