
सूरत जिले के बारडोली के पास उवा गांव के पास दिल दहला देने वाला घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह बड़ा हादसा तब हुआ जब महाराष्ट्र पासिंग की दो लग्जरी बसों की आमने-सामने टक्करा गई। बताया जा रहा कि इस हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का आशंका जताई जा रही है।
महाराष्ट्र पासिंग की थी बस
जानकारी के मुताबिक, उवा गांव के पास से गुजर रही महाराष्ट्र पासिंग की दो बसों के बीच भीषण टक्कर हुई, इसी दौरान एक बस सड़क पर पलट गई। जिसके बाद बस में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। वहीं मौके पर भारी हंगामा और चीख-पुकार मच गई। बस में लगी आग की वजह से अंदर फंसे यात्रियों का बाहर निकला मुश्किल हो गया। साथ ही दूसरी बस का अगला हिस्सा भी इस भयानक टक्कर में तबाह हो गया।
मौके पर रेस्क्यू टीम
वहीं घटना की सूचना मिलते ही बारडोली फायर डिपार्टमेंट की टीमें और लोकल पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद फायरफाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया है और अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है। वहीं अभी की स्थिति के देखते हुए मरने वालों की सख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
Written By: Geeta Sharma















