बिना नेता प्रतिपक्ष के शुरू होने जा रहा महाराष्ट्र बजट सत्र, विपक्ष ने लोकतंत्र संकट की चेतावनी दी

महाराष्ट्र में आज से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष (LoP) की अनुपस्थिति को लेकर सियासी बहस पहले ही गरम है। एमवीए और शिवसेना (यूबीटी) ने इसे लोकतंत्र संकट बताया।

21 घंटे पहले

और पढ़े

  1. मिलावटी दूध पीने से कई लोगों की किडनी फेल, 4 की मौत और 12 की हालात गंभीर!
  2. मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, NH-45 पर रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा ढहा, इलाके में अफरा-तफरी
  3. Odisha में शर्मसार करने वाला मामला, 5 शिक्षक ने 13 वर्षीय छात्रा से किया गैंगरेप... आरोपी गिरफ्तार
  4. कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  5. अजित पवार प्लेन क्रैश पर रोहित पवार ने उठाए गंभीर सवाल, एविएशन मिनिस्टर से इस्तीफे की मांग
  6. दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करना होगा आसान, सराय काले खां से बेगमपुल तक चलेगी दिल्ली-मेरठ नमो भारत
  7. लालू यादव को 'धृतराष्ट्र' कहे जाने पर भड़के tejashwi yadav, कहा-'कुछ लोग विधायक बनते ही भ्रम...'
  8. ‘लव जिहाद’ पर गुजरात सरकार का बड़ा फैसला… बिना मां-बाप को बताए नहीं हो सकेगा प्रेम विवाह, सरकार ने पेश किया नया मैरिज ड्राफ्ट
  9. Haryana Budget 2026: 2.5 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है सैनी सरकार, आज से शुरू हुआ हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र
  10. दिल्ली में बीजेपी सरकार का एक साल हुआ पूरा, सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 1 साल का रिपोर्ट कार्ड
  11. हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, 2 मार्च को पेश होगा पूरा बजट, सरकार ने दी मंजूरी
  12. अमित शाह आज असम से करेंगे 'वाइब्रेंट विलेज-2' का शुभारंभ, सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी नई दिशा
  13. बिहार विधानसभा में शराबबंदी पर बवाल, कांग्रेस विधायक ने रख दी अनोखी डिमांड; कहा- सभी MLA का ब्लड टेस्ट कराओ...
  14. कांग्रेस को असम चुनाव से पहले मिला बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ी पार्टी; कहा- मुझे यह कदम उठाने के लिए...
  15. अब देखो बजट मिनटों में, नहीं उलझना पड़ेगा फाइलों में, MP का पहला पेपरलेस बजट...

महाराष्ट्र में आज से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है, लेकिन इस बार का सत्र शुरुआत से ही विवादों में घिर गया है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि विधानसभा की कार्यवाही नेता प्रतिपक्ष (LoP) के बिना चलेगी। इसी मुद्दे को लेकर सियासी हलकों में हलचल तेज है। विपक्षी दलों का कहना है कि सदन में विपक्ष की आधिकारिक आवाज का न होना लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए ठीक संकेत नहीं है।

एमवीए ने उठाया लोकतंत्र संकट का मुद्दा

महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने इस स्थिति को लोकतांत्रिक मानदंडों के खिलाफ बताया है। उनका कहना है कि जब सरकार के पास पहले से ही मजबूत बहुमत है, ऐसे में नेता प्रतिपक्ष का पद खाली रहना संतुलन की व्यवस्था को कमजोर करता है। एमवीए के नेताओं का मानना है कि विपक्ष की भूमिका केवल विरोध करना नहीं, बल्कि सरकार को जवाबदेह बनाए रखना भी है। अगर उस भूमिका को औपचारिक मान्यता ही न मिले, तो लोकतंत्र की बुनियाद पर असर पड़ता है।

शिवसेना (यूबीटी) का सरकार पर सीधा हमला

शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने इसे लोकतंत्र पर कलंक बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की संवैधानिक भूमिका को कमजोर किया जा रहा है। वहीं पार्टी के विधायक भास्कर जाधव ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर ऐसी स्थिति बनाए हुए है जिससे विपक्ष प्रभावी तरीके से अपनी बात न रख सके। उनका कहना है कि यह केवल एक पद का मामला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं का सवाल है।

LoP नहीं, तो जवाबदेही कैसे?

बिना नेता प्रतिपक्ष के यह बजट सत्र कैसे आगे बढ़ता है। सरकार जहां अपने कामकाज और योजनाओं को पेश करने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने के संकेत दे चुका है। आने वाले दिनों में सदन के भीतर बहस कितनी तीखी होती है, यह देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल इतना तय है कि इस बार का बजट सत्र केवल आंकड़ों और घोषणाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोकतंत्र और व्यवस्था पर भी चर्चा का केंद्र बनेगा।

Written by : Anushka sagar 

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in