क्रिकेट में फिक्सिंग पर ललित मोदी का बड़ा बयान, IPL को लेकर कह दी ये बात

Lalit Modi on IPL Match Fixing: क्रिकेट में मैच फिक्सिंग का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने हाल ही में क्रिकेट में भ्रष्टाचार और फिक्सिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है।

5 घंटे पहले

और पढ़े

  1. भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, सिंगापुर को 25-0 से हराया
  2. आईपीएल 2026 के बाद पहली बार भारत की जर्सी में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब है पहला मैच
  3. RCB का डबल धमाका! लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन, इतने करोड़ों का टीम को मिला इनाम
  4. IPL 2026 फाइनल पर बारिश का खतरा, अहमदाबाद में येलो अलर्ट से बढ़ी टेंशन
  5. IPL 2026 Final Match: बारिश ने डाला खलल तो कौन बनेगा चैंपियन?
  6. क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की महामुकाबला, हारने वाली टीम बाहर
  7. एलिमिनेटर मुकाबले में भिड़ेंगी हैदराबाद और राजस्थान, गुजरात से टक्कर पाने की जंग
  8. क्वालीफायर-1 में RCB vs GT का महामुकाबला, जानें कौन मारेगा बाजी
  9. दिल्ली ने रचा इतिहास: मैच में 20 ओवर में बनाए 203 रन, टोटल की एलीट लिस्ट में हुई शामिल
  10. IPL 2026 Super Sunday: प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए आज दो बड़े मुकाबले
  11. प्लेऑफ की आखिरी उम्मीद बचाने उतरेगी Punjab Kings...सामने होगी Lucknow Super Giants
  12. IPL 2026: आरसीबी और हैदराबाद का आज टॉप-4 की जंग, नंबर-1 पोजिशन पर दोनों टीमों की नजर
  13. GT vs CSK: प्लेऑफ की जंग में आज अहम मुकाबला, चेन्नई के लिए करो या मरो
  14. आज होगी KKR vs MI की महामुकाबला, जानें प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और कौन मारेगा बाजी
  15. राजस्थान और लखनऊ मुकाबला तय करेगा आखिरी स्थान...तीन टीमें पहले ही क्वालीफाई

 Lalit Modi on IPL Match Fixing:  क्रिकेट में मैच फिक्सिंग का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने हाल ही में क्रिकेट में भ्रष्टाचार और फिक्सिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। हालांकि उन्होंने IPL पर किसी भी प्रकार का सीधा आरोप नहीं लगाया, लेकिन यह जरूर कहा कि खेलों में भ्रष्टाचार और फिक्सिंग जैसी समस्याएं पूरी तरह समाप्त नहीं हुई हैं।

IPL में फिक्सिंग पर बोले ललित मोदी

एक इंटरव्यू में ललित मोदी से पूछा गया कि क्या आज भी IPL में फिक्सिंग होती है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि समय के साथ खेलों में भ्रष्टाचार का स्वरूप काफी बदल गया है और यह पहले से अधिक जटिल रूप ले चुका है। उनके अनुसार फिक्सिंग की समस्या दुनिया भर के विभिन्न खेलों में किसी न किसी रूप में अब भी मौजूद है।

IPL में फिक्सिंग होने का कोई प्रमाण नहीं: ललित मोदी

हालांकि मोदी ने स्पष्ट किया कि उनके पास IPL में फिक्सिंग होने का कोई प्रमाण या जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि IPL में इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं,लेकिन वह इस बारे में पूरी तरह निश्चित दावा भी नहीं कर सकते क्योंकि उनके पास कोई सबूक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि IPL खिलाड़ियों को इतना बड़ा मंच, लोकप्रियता और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है कि अधिकांश खिलाड़ी अपने करियर को किसी भी तरह के अवैध कार्य में शामिल होकर जोखिम में नहीं डालना चाहेंगे।

'मेरे बयान को गलत तरिके से नहीं लेना चाहिए'

ललित मोदी ने जोर देकर कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से नहीं लिया जाना चाहिए। उनका कहना था कि वह केवल उन्हीं बातों पर टिप्पणी कर रहे हैं जिनकी उन्हें जानकारी है। IPL के संबंध में किसी भी तरह का आरोप लगाने से उन्होंने साफ इनकार किया और कहा कि बिना सबूत के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

टूर्नामेंट में फिक्सिंग रोकने के लिए उठाया गया था कठोर कदम

जानकारी के अनुसार IPL के शुरुआती वर्षों में टूर्नामेंट को फिक्सिंग और सट्टेबाजी से दूर रखने के लिए कड़े कदम उठाए गए थे। कहा जाता है कि पहले 3 सीजन में किसी भी प्रकार की फिक्सिंग को पनपने नहीं दिया गया। वर्ष 2009 में IPL का दूसरा संस्करण सुरक्षा कारणों से दक्षिण अफ़्रीका में आयोजित किया गया था। माना जाता है कि इस फैसले से सट्टेबाजी नेटवर्क और अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों को भारी नुकसान हुआ था,क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर बड़े दांव लगाए थे।

ललित मोदी के बयान से उठा क्रिकेट में पारदर्शिता पर सवाल

ललित मोदी के इस बयान ने एक बार फिर क्रिकेट में पारदर्शिता,भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग पर बहस को तेज कर दिया है। हालांकि फिलहाल IPL को लेकर उन्होंने किसी भी प्रकार के आरोपों से साफ दूरी बनाए रखी है।

 

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in