.jpg)
Kushinagar News: कुशीनगर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा कि हादसा खड्डा थाना क्षेत्र स्थित भैंसहां दुर्गा मंदिर परिसर में लगे मेले में हुआ। मेले में लगा झूला अचानक टूट जाने से लोगों में अफरातफरी मच गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को कोटवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
मौजूद लोगों ने शुरू किया राहत कार्य
घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और झूले के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू हुआ।
घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
करीब 12 लोगों को तत्काल कोटवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
झूलों की सुरक्षा-व्यवस्था पर उठे सवाल
वहीं अब इस हादसे के बाद मेले में लगे झूलों की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि झूले की जांच और सुरक्षा मानकों का पालन ठीक से नहीं किया गया था।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने तत्काल झूले का संचालन बंद करा दिया और मेले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। झूला संचालकों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)