टर्मिनल इलाइटिस से जूझ रही हैं जैस्मिन भसीन, एक्ट्रेस ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

जैस्मिन भसीन दुबई के अस्पताल में भर्ती थीं। वहीं अब एक्ट्रेस इलाज के लिए भारत लौट आई हैं। वहीं जैस्मिन ने इंस्टा पर वीडियो शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट भी दिया है।

11 घंटे पहले

और पढ़े

  1. किसिंग सीन में वीर दास के होंठ काटने वाली खबर पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी...तो कंगना ने भी दिया प्रतिक्रिया
  2. 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, तीसरे दिन 6 करोड़ का आंकड़ा पार
  3. राखी सावंत ने Aamir Khan की तीसरी शादी पर ली चुटकी, कहा— चौथी शादी के लिए...
  4. 'झूमे जो पठान' से लेकर 'तुझे देखा तो' तक, 34 साल पूरे होने पर शाहरुख का शानदार डांस
  5. फिल्म की सफलता के बीच सामंथा रुथ प्रभु ने दी बड़ी खुशखबरी, जल्द बनेंगी मां... लेंगी मैटरनिटी ब्रेक
  6. अजय देवगन की इस ब्लॉकबस्टर ने कमाए थे 586% मुनाफे, तीन दिन में निकल गई थी लागत
  7. Panchayat season 5: नए सीजन पर एक्टर्स ने दिए कई संकेत –कहानी और उप-प्रधान पर सस्पेंस बरकरार
  8. आधुनिक जीवन में योग,स्वस्थ मन और शरीर का आधार -आयुक्त,केंद्रीय विद्यालय संगठन
  9. Cocktail 2 बनी साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, तीन दिन में कमाए 47.50 करोड़
  10. अक्षय कुमार, उर्मिला मातोंडकर से लेकर शिल्पा शेट्टी तक...बॉलीवुड सितारों ने योग से दिया फिटनेस का संदेश
  11. बॉक्स ऑफिस पर रश्मिका और सामंथा के बीच टक्कर, जानिए पहले दिन किसकी फिल्म ने मारी बाजी?
  12. कम उम्र में दुनिया छोड़ गए ये टीवी सितारे, संचिता उगले की मौत ने फिर ताज़ा की दर्दनाक यादें
  13. Cocktail 2 की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, ओपनिंग डे के लिए शानदार प्री-सेल्स
  14. नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये दमदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, जो आखिरी मिनट तक रखेंगी रोमांच बरकरार
  15. प्रणीत मोरे विवाद पर बोले मुनव्वर फारूकी, कहा- हो चुका बहुत नुकसान...

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है। कुछ समय पहले दुबई में ट्रिप के दौरान उन्हें अचानक तेज़ इंफेक्शन और गंभीर सूजन की समस्या हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। वहीं उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी ने अस्पताल से उनकी तस्वीर शेयर करते हुए उनका बर्थडे भी मनाया था, जिससे फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हो गए।

टर्मिनल इलाइटिस की शिकार है जैस्मिन

जैस्मिन को डॉक्टरों ने जांच के बाद “टर्मिनल इलाइटिस” नाम की बीमारी बताई, जो आंतों से जुड़ी एक गंभीर सूजन की स्थिति होती है। इसके साथ ही उन्हें हाई-रिस्क इंफेक्शन भी पाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में ही रुकने और तुरंत यात्रा न करने की सलाह दी गई थी।

एक्ट्रेस को नहीं माना गया फिट टू फ्लाई

जैस्मिन ने बाद में इंस्टाग्राम पर अपडेट देते हुए बताया कि शुरुआत में उन्हें “फिट टू फ्लाई” नहीं माना गया था, यानी वे यात्रा करने की स्थिति में नहीं थीं। हालांकि, इलाज और इंजेक्शन के बाद उनकी हालत थोड़ी स्थिर हुई, जिसके बाद वे दुबई से भारत लौट आईं और अब आगे का इलाज यहीं जारी रखने की बात कही है, उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में स्टाफ और डॉक्टरों ने उनकी अच्छी देखभाल की, लेकिन वे आगे का इलाज अपने देश में ही कराना चाहती हैं। फिलहाल उन्हें दूसरे अस्पताल में एडमिट होकर ट्रीटमेंट जारी रखना है।

खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग से वापस लौटी थी एक्ट्रेस

इससे पहले भी जैस्मिन ने अपने फैंस को बताया था कि वह धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं और जल्द ठीक होने की उम्मीद रखती हैं। उन्होंने फैंस के प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभार भी जताया। बता दें कि हाल ही में वह रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग पूरी करके साउथ अफ्रीका के केप टाउन से लौटी थीं।

 

 

Written By Toshi Shah 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in