.jpg)
Iran Ceasefire News: ईरान ने पाकिस्तान द्वारा प्रस्तावित 15 सूत्रीय सीजफायर योजना को सख्ती से खारिज कर दिया है। जिससे तनाव और बढ़ने का आशंका जताई जा रही है। वहीं ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह प्रस्ताव बिचौलियों के माध्यम से भेजा गया था और तेहरान ने इसे अपने राष्ट्रीय हितों के अनुरूप नहीं पाया।
ईरान ने सीजफायर प्रस्ताव ठुकराया
एक रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान ने एक मसौदा तैयार कर अमेरिका और ईरान दोनों को भेजा था, जिसमें 45 दिनों के युद्धविराम और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने का सुझाव दिया गया था। इस प्रस्ताव का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करना और संघर्ष समाप्त करने की दिशा में बातचीत का रास्ता खोलना था। हालांकि, ईरान ने इसे तुरंत स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
'ईरान किसी दबाव के तहत बातचीत नहीं करेगा'
ईरान के प्रवक्ता ने कहा कि तेहरान पहले ही अपनी शर्तें और स्थिति स्पष्ट कर चुका है और किसी भी तरह की बातचीत केवल उसके राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर ही होगी। उन्होंने यह भी जोर दिया कि ईरान किसी दबाव के तहत बातचीत नहीं करेगा। उनके अनुसार, डेडलाइन तय करना और साथ ही सैन्य कार्रवाई की चेतावनी देना कूटनीतिक प्रक्रिया के अनुकूल नहीं है।
सीजफायर प्रस्ताव पर ईरान ने क्या कहा था?
ईरानी पक्ष का कहना है कि उनकी मांगें पूरी तरह वैध हैं और उन्हें खुले तौर पर रखना किसी समझौते का संकेत नहीं बल्कि आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका को जवाब देने के लिए एक औपचारिक कूटनीतिक प्रतिक्रिया तैयार कर ली गई है, जिसे उचित समय पर सार्वजनिक किया जाएगा।
अमेरिका ईरान को दे चुका है धमकी
इस घटनाक्रम के बीच अमेरिका की ओर से भी कड़े बयान सामने आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में ईरान को चेतावनी देते हुए संकेत दिया कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो महत्वपूर्ण ढांचों जैसे पावर प्लांट और पुलों को निशाना बनाया जा सकता है। इस बयान ने पहले से ही तनावपूर्ण माहौल को और अधिक गंभीर बना दिया है।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)




.jpg)



.jpg)
.jpg)


