जंग के बीच ईरान में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान के बंदर अब्बास के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप सुबह लगभग 8:48 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई है।

18 घंटे पहले

और पढ़े

  1. War Updates: अमेरिकी संसद में युद्ध रोकने का प्रस्ताव खारिज, जेलेंस्की का दावा...US ने मांगी मदद!
  2. US Tariffs: ट्रंप के टैरिफ फैसले के खिलाफ कई राज्यों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
  3. जेन-जी आंदोलन के बाद नेपाल में हो रहा पहला चुनाव... 1.90 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार, एक्शन में चुनाव आयोग
  4. US-Iran War: ‘हर मिसाइल रोकना संभव नहीं’, अमेरिका ने माना युद्ध की सच्चाई
  5. Iran-US War: 'जिंदा रहना है तो...', जंग के बीच मिडिल ईस्ट में अमेरिकियों के लिए चेतावनी
  6. पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का ताबड़तोड़ वार... तालिबान ने पाक चौकियों पर किया कब्जा, UN पर भी भड़का
  7. मिडिल ईस्ट में वॉर मोड ऑन, ईरान अमेरिकी एयरबेस पर चुन-चुन कर रहा अटैक; ट्रंप ने कहा- ईरानी जनता अब अपने देश....
  8. खामेनेई की मौत का बदला लेगा IRGC, कहा- अमेरिकी सैन्य अड्डों पर विनाशकारी हमले...
  9. ईरान ने किया पलटवार... इजराइल पर दागीं 400 मिसाइलें, मिडिल ईस्ट में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी किया हमला
  10. शुरू हो गई जंग... इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
  11. बोलीविया में नोटों से भरा विमान क्रैश, 15 लोगों की मौत...कई घायल
  12. अमेरिका का समर्थन या संकेत? ट्रंप ने की पाकिस्तान के नेताओं की तारीफ, अफगान सीमा पर दिया बड़ा बयान
  13. देर रात छिड़ी जंग! अफगानिस्तान ने 19 पोस्ट पर किया कब्जा...तो Pakistan ने भी काबुल-कंधार में किए एयरस्ट्राइक
  14. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दी खुली चेतावनी, कहा- शर्मनाक हरकत का मिलेगा जवाब...
  15. 71 हजार करोड़ के रक्षा सौदों की उम्मीदों के बीच इस्राइल रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अमेरिका और इजरायल के साथ जंग के बीच ईरान में भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, शनिवार को ईरान के तटीय शहर बंदर अब्बास के पश्चिमी क्षेत्र में 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप के झटके महसूस होते ही स्थानीय निवासियों में घबराहट फैल गई।  

परमाणु परीक्षण से जोड़कर कर भी देखा जा रहा

बंदरगाह शहर होने के कारण प्रशासन सुरक्षा उपायों की समीक्षा कर रहा है। फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच पिछले आठ दिनों से जारी संघर्ष के बीच भूकंप के झटकों ने नई चर्चा को जन्म दे दिया है। बीते चार दिनों में यह दूसरी बार है जब ईरान में तेज झटके महसूस किए गए। युद्ध जैसे माहौल में आए इन झटकों को लेकर कई विशेषज्ञों ने संदेह भी जताया है। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि यह प्राकृतिक भूकंप हो सकता है, लेकिन मौजूदा हालात के कारण इसे संभावित परमाणु परीक्षण से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

वैज्ञानिक आंकड़े इस बात की नहीं करते पुष्टि

आमतौर पर माना जाता है कि अगर भूमिगत परमाणु परीक्षण किया जाता है तो उससे पैदा होने वाले झटकों की तीव्रता 4.5 रिक्टर स्केल या उससे अधिक हो सकती है। हालांकि अभी तक उपलब्ध वैज्ञानिक आंकड़े इस बात की पुष्टि नहीं करते कि हालिया झटके किसी न्यूक्लियर टेस्ट के कारण आए हैं।

इरान ने कई बार किए हैं दावे

ईरान पहले भी कई बार यह दावा कर चुका है कि वह बहुत कम समय में परमाणु बम बनाने की क्षमता रखता है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की फरवरी 2026 की एक गोपनीय रिपोर्ट में बताया गया था कि हालिया सैन्य तनाव से पहले ईरान के पास लगभग 440.9 किलोग्राम यूरेनियम मौजूद था, जिसे 60 प्रतिशत तक समृद्ध (एनरिच्ड) किया गया था।

IAEA ने कही ये बात

यह स्तर हथियार बनाने के लिए जरूरी 90 प्रतिशत शुद्धता के काफी करीब माना जाता है। IAEA के आकलन के अनुसार, अगर इस स्टॉक को और अधिक समृद्ध किया जाए तो इससे लगभग दस परमाणु हथियार तैयार किए जा सकते हैं।

  written by - Toshi Shah

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in