AAP में अंदरूनी टकराव तेज, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर उठाए सवाल

AAP के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज के आरोपों पर अभी तक राघव चड्ढा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे स्थिति और भी अस्पष्ट बनी हुई है।

16 घंटे पहले

और पढ़े

  1. 'कमीशन और करप्शन से बेहाल बंगाल', PM मोदी का बड़ा बयान
  2. महिलाओं के मुद्दे पर राहुल गांधी का सरकार पर सीधा हमला, OSCs को लेकर उठाए सवाल
  3. पंजाब के मुद्दों पर घिरे राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर किया पलटवार, कहा- छोटा सा ट्रेलर है...
  4. ग्रेटर नोएडा में गाड़ियों में पेट्रोल की जगह भर दिया पानी, 20 गाड़ियां हुई खराब
  5. पाकिस्तानी हैंडलर का खौफनाक प्लान बेनकाब! भारत में हमले की साजिश नाकाम, 4 संदिग्ध गिरफ्तार
  6. उर्दू में घोषणापत्र जारी कर घिरी TMC, भाजपा ने बंगाल सरकार पर उठाए सवाल
  7. दक्षिण भारत की सीटें नहीं होंगी कम! PM मोदी ने कर दिया 816 सीटों का ऐलान
  8. पश्चिमी विक्षोभ का कहर... आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से उत्तर भारत बेहाल
  9. राघव चड्ढा का 'आप' नेताओं पर हमला: बोले— 'संसद में हंगामा करने नहीं, मुद्दे उठाने जाता हूं'
  10. केरलम चुनाव: मोदी ने LDF और कांग्रेस पर किया हमला, कहा- इस बार हवा का रुख कुछ और...
  11. अपनी ही पार्टी पर राघव चड्ढा का बड़ा पलटवार, बोले- मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं
  12. Weather Update: सावधान! मौसम का बड़ा यू-टर्न, यूपी में गिरेंगे ओले, तो दिल्ली में आएगी आंधी
  13. उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके: दिल्ली से कश्मीर तक कांपी धरती, डर के मारे घरों से बाहर भागे लोग
  14. 'घुसपैठिए नहीं कर पाएंगे 4 शादियां...', UCC पर अमित शाह का बड़ा बयान
  15. नौसेना में शामिल हुआ INS अरिदमन और INS तारागिरी, बढ़ी समुद्री ताकत, राजनाथ बोले-'ये शब्द नहीं शक्ति है'

आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच चल रहा विवाद अब और गहराता नजर आ रहा है। एक तरफ पार्टी के कुछ नेता उन पर भारतीय जनता पार्टी से दबाव में आने के आरोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर चड्ढा इन आरोपों को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर लगाया आरोप

इसी बीच AAP के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने एक नया दावा किया है, जिससे यह विवाद और तेज हो गया है, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि राघव चड्ढा ने अपने अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ किए गए पुराने आलोचनात्मक पोस्ट हटा दिए हैं।

भारद्वाज ने कही ये बात

भारद्वाज के अनुसार, जब उन्होंने चड्ढा की टाइमलाइन को “Modi” और “BJP” जैसे कीवर्ड्स से खंगाला, तो कोई भी पुरानी आलोचनात्मक पोस्ट दिखाई नहीं दी। उनका कहना है कि अब केवल दो पोस्ट ऐसे बचे हैं जिनमें प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र है, और दोनों में ही उनकी प्रशंसा की गई है।

'डिजिटल हिस्ट्री का सर्जिकल मिटाना...'

भारद्वाज यह भी आरोप लगाया कि AAP के अन्य नेताओं द्वारा पहले कोट किए गए ट्वीट्स भी अब नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे यह मामला सिर्फ सामान्य सफाई नहीं बल्कि “डिजिटल हिस्ट्री को व्यवस्थित तरीके से मिटाने” जैसा लगता है।  अपने बयान में भारद्वाज ने इसे एक सोची-समझी रणनीति बताया और कहा कि इस तरह टाइमलाइन को बदलना किसी बड़ी राजनीतिक तैयारी की ओर इशारा कर सकता है, उनके अनुसार, कभी मोदी और बीजेपी के मुखर आलोचक रहे राघव चड्ढा अब अपनी पुरानी छवि से दूरी बनाते दिख रहे हैं।

 Written By Toshi Shah

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in