कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी हमले में भारतीय की मौत, 60 से ज्यादा घायल

इससे पहले, अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने जानकारी दी थी कि ईरान ने कुवैत में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर बार-बार ड्रोन हमले किए थे। हालांकि, सभी हमले असफल रहे।

12 घंटे पहले

और पढ़े

  1. ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ खत्म, अमेरिका ने ईरान पर हमले रोकने की घोषणा की
  2. कुवैत-बहरीन पर हमले के बाद US का एक्शन, ईरानी ठिकानों को बनाया निशाना
  3. लेबनान पर इजरायली हमलों से बढ़ा तनाव, ईरान ने अमेरिका के साथ वार्ता पर लगाई रोक
  4. पाकिस्तान के बाद अब मिस्र की एंट्री, अमेरिका-ईरान वार्ता में बढ़ी कूटनीतिक हलचल
  5. ईरान ने शर्तें नहीं मानीं तो हमला करेंगे,डील की कोई जल्दी नहीं: ट्रंप
  6. अमेरिका-ईरान वार्ता पर अभी फैसला बाकी, ट्रंप ने समझौते को नहीं दी अंतिम मंजूरी
  7. शांति वार्ता के बीच बढ़ा तनाव... ईरान का अमेरिकी फाइटर जेट गिराने के दावे पर US का जवाब; कहा- ये झूठा...
  8. ईरान की दोटूक चेतावनी, कहा- ट्रंप के दबाव में झुकेंगे....
  9. होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका सख्त, ट्रंप ने ओमान और ईरान को दी चेतावनी
  10. इजराइल विरोध पर घिरा पाकिस्तान, अमेरिकी सांसद ने कहा- न्यूट्रल नहीं इस्लामाबाद...
  11. ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की अमेरिका-इजरायल को खुली चेतावनी, मुस्लिम देशों से सहयोग की अपील
  12. रूस की चेतावनी: विदेशी नागरिक तुरंत छोड़ें कीव, बड़े हमले का खतरा
  13. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने किया ताजमहल का दीदार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  14. जयशंकर और रुबियो के बीच ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा
  15. पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, जाफर एक्सप्रेस को बनाया निशाना; BLA ने ली जिम्मेदारी

कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए एक ईरानी ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई, जबकि 63 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। कुवैत में भारतीय दूतावास ने मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभावित लोगों के लिए सहायता की पेशकश की है। कुवैती स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कई लोगों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और 25 एम्बुलेंस मौके पर भेजी गईं। सभी घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इससे पहले, अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने दावा किया था कि ईरान ने कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य बलों को निशाना बनाकर कई ड्रोन हमले किए थे, लेकिन सभी प्रयास विफल कर दिए गए।

कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैनिकों पर ईरान ने किया था हमला

हमले से कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 को भारी नुकसान पहुंचा। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए एयरपोर्ट ट्रैफिक रोक दिया गया। इससे पहले अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया था कि ईरान ने कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैनिकों पर फिर ड्रोन हमले किए। हालांकि, सारे हमले नाकाम हो गए।

ट्रंप ने नेतन्याहू को लेकर दिए बयान की पुष्टि की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया है कि एक टेलीफोन वार्ता के दौरान उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे नेतन्याहू का सम्मान करते हैं और उनके साथ उनके संबंध सकारात्मक हैं। एक पॉडकास्ट में ट्रंप ने कहा कि लेबनान में जारी इजरायली सैन्य कार्रवाई से उन्हें निराशा हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि नेतन्याहू के साथ उनका कार्य संबंध मजबूत रहा है। ट्रंप की कथित टिप्पणियों की खबर सबसे पहले एक्सियोस ने प्रकाशित की थी, जबकि बाद में कुछ इजरायली अधिकारियों ने इन दावों को खारिज कर दिया।

 

 

 

Written By Toshi Shah     

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in