भारतीय वायु सेना का Sukhoi Su-30MKI हुआ क्रैश, दोनों पायलट की मौत

सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट जोरहाट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद लापता हो गया था, उसका रडार से उसका संपर्क टूट गया था। जहां अब उसके क्रैश होने की खबर पक्की हो गई है, साथ ही दोनों पायलट भी हादसे में जान गंवा बैठे।

23 घंटे पहले

और पढ़े

  1. लोकसभा में बढ़ा सियासी तापमान, स्पीकर Om Birla को हटाने के नोटिस पर होगा विचार
  2. UPSC Result : आ गया यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
  3. अनिल अंबानी के ठिकानों पर ED की छापेमारी, जानें क्या है रिलायंस पावर फंड ट्रांसफर मामला?
  4. चुनावी राज्यों में बड़े बदलाव! बिहार, बंगाल से लेकर लद्दाख तक नए राज्यपाल और उपराज्यपाल, राष्ट्रपति ने इन्हें किया नियुक्त
  5. दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी... तो इन 9 राज्यों बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
  6. पीएम मोदी 8 मार्च को देश को देंगे बड़ी सौगात!, 'रिंग मेट्रो' का करेंगे उद्घाटन
  7. दिल्ली में आग का तांडव, 50 आशियाने उजड़े, 3 लोगों की झुलसने से हुई मौत
  8. अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए भारत का पोर्ट क्यों इस्तेमाल किया? जानें सच क्या है!
  9. कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए जारी किए छह उम्मीदवारों के नाम, लिस्ट में दिखें पुराने चेहरे
  10. बिहार की राजनीति में हलचल! नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय? आज भर सकते हैं पर्चा, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
  11. इन राज्यों में होगी गर्मी... तो यहां होगा आंधी-बारिश का अटैक, IMD का आया बड़ा अलर्ट
  12. दिल्ली में होली फीकी? सरकार ने जारी की नई ड्राई-डे लिस्ट
  13. होली से पहले जानें दिल्ली मेट्रो, DTC बस और नमो भारत का पूरा शेड्यूल
  14. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का फिर बजा डंका, इंस्टाग्राम के बाद अब यूट्यूब पर मचाई धूम, ट्रंप को काफी पीछे छोड़ा
  15. इस समय से शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण.... जानिए क्या करें और क्या नहीं

इंडियन एयर फोर्स (IAF) का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट, रूटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान असम के कार्बी आंगलोंग जिले में क्रैश हो गया। IAF ने बताया कि गुरुवार शाम को जोरहाट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयरक्राफ्ट का रडार से कॉन्टैक्ट टूट गया था, बताया गया कि एयरक्राफ्ट जोरहाट एयरबेस से करीब 60 km दूर कार्बी आंगलोंग के पहाड़ी इलाके में क्रैश हो गया। इस दुखद हादसे में भारत के दो जवानों की भी मृत्यु हो गई। IAF ने एक बयान में कहा, 'ट्रेनिंग मिशन पर निकला Su-30MKI, जोरहाट से करीब 60 km दूर कार्बी आंगलोंग इलाके में क्रैश हो गया। सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं।' इससे पहले, एयर फोर्स ने बताया था कि मिशन के दौरान संपर्क टूटने के बाद फाइटर जेट की उड़ान ओवरड्यू थी। विमान का ग्राउंड कंट्रोल से आखिरी बार गुरुवार शाम 7.42 बजे संपर्क हुआ था।

 

IAF स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश नहीं बच पाए

इंडियन एयरफोर्स ने IAF स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरुगकर के निधन पर दुख जताया है, बताया गया कि दोनों Su-30 क्रैश में जानलेवा चोटें आईं। हादसे में हुए नुकसान पर IAF के सभी कर्मचारियों द्वारा गहरी संवेदना जताई गई हैं और कहा कि वे इस दुख की घड़ी में दुखी परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

सुखोई-30 एमकेआई क्या और पहले हुई दुर्घटनाएं

सुखोई-30एमकेआई भारतीय वायु सेना के प्रमुख बहु-भूमिका लड़ाकू विमानों में से एक है और भारत की समग्र वायु रक्षा क्षमता का एक महत्वपूर्ण घटक है। पहले भी सुखोई-30एमकेआई विमानों से जुड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। अगस्त 2019 में, असम के तेजपुर के पास एक धान के खेत में नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान भारतीय वायु सेना का एक सुखोई-30एमकेआई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दोनों पायलट सुरक्षित रूप से इजेक्ट करने में कामयाब रहे और बाद में उन्हें बचा लिया गया। इससे पहले मई 2015 में, एक अन्य सुखोई-30एमकेआई विमान तेजपुर वायुसेना अड्डे से लगभग 36 किलोमीटर दक्षिण में उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। बता दें कि दुर्घटना होने से पहले दोनों पायलट सुरक्षित रूप से इजेक्ट करने में कामयाब रहे थे।

written by - Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in