.jpg)
Kaushambi Accident: प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की मौत, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे। यह हादसा सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा गांव के पास एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ। जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्राला में अनियंत्रित पिकअप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सभी लोग फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कुरोली गांव के रहने वाले थे। वे 2 वर्षीय शुभम के मुंडन संस्कार के लिए प्रयागराज के संगम गए थे। धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने के बाद सभी लोग एक ही पिकअप वाहन से अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
#WATCH कौशांबी, उत्तर प्रदेश: NH‑2 पर एक पिकअप ट्रक एक खड़े कंटेनर से टकरा गया, जिसमें कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। pic.twitter.com/RNSwDhdH5n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2026
चालक को नींद आने से हुआ हादसा
जांच के मुताबिक, हादसे का कारण चालक को आई अचानक झपकी बताया जा रहा है। चालक के नियंत्रण खोने के चलते पिकअप सीधे सड़क किनारे खड़े ट्राला में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिवार में मामत का माहौल
बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 35 लोग सवार थे, जिनमें 11 बच्चे भी शामिल थे। हादसे में कई मासूमों की जान चली गई, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों में गुड़िया, कल्लो, सुखरनिया, दरशनिया और राजकुमारी सहित सात वर्षीय ध्रुव, 10 वर्षीय मयंक और एक अन्य बच्चे की मौत की पुष्टि हुई है। एक बच्चे की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने एंबुलेंस सेवा को अलर्ट किया, जिसके बाद कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से गंभीर रूप से घायल मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मामले की जांच जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)