.jpg)
Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: आज हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 4 मंत्रियों ने भी शपथ ली। बता दें, असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर हिमंता बिस्वा सरमा को सीएम पद की शपथ दिलाई। उनके साथ ही नई मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएम हिंमता ने असम विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने अहम भूमिका निभाई है। बता दें,असम विधानसभा चुनावों में NDA ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 102 सीटें जीती थीं। बीजेपी ने अकेले 82 सीटों पर अपना परचम लहराया था।
#WATCH गुवाहाटी: भाजपा के हिमंत बिस्वा सरमा ने खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/8mXa5VlRmX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
4 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
हिमंत बिस्वा सरमा ने असम सीएम पद की शपथ ले ली है। उनके साथ 4 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
1. रामेश्वर तेली (बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री)
गुवाहाटी: भाजपा के रामेश्वर तेली ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/Xr0gG2x43f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
2. अजंता नियोग (बीजेपी विधायक)
#WATCH गुवाहाटी: भाजपा के अजंता नेओग ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/SFlylEz52L
3. अतुल बोरा (असम गण परिषद के अध्यक्ष)
#WATCH गुवाहाटी: असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/mOFCDjqlqs
4. चरण बोरो (बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता)
#WATCH गुवाहाटी: बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/bSR74vclzS
शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ नेता शामिल
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के कई सीनियर नेता, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के सीएम शामिल हुए।
पीएम ने हिमंत बिस्वा सरमा को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके कैबिनेट सहयोगियों को बधाई दी।
#WATCH गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके कैबिनेट सहयोगियों को बधाई दी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग ने आज मंत्री पद की शपथ ली।
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/uNMeByiJvb
चुनाव में भाजपा ने 102 सीटों पर जीत दर्ज की
चुनाव परिणामों में एनडीए ने कुल 102 सीटों पर जीत दर्ज की, जिनमें भाजपा ने अकेले 82 सीटों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया। इस जीत को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की लोकप्रियता और संगठन की मजबूत रणनीति का परिणाम माना जा रहा है।
Written By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
