गाजियाबाद के हरीश राणा का निधन, 13 साल के दर्द से मिली मुक्ति

Harish Rana News: गाजियाबाद के हरीश राणा का मंगलवार को एम्स में निधन हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, वह 13 साल से कोमा में थे।

7 घंटे पहले

और पढ़े

  1. पश्चिम एशिया संकट पर राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, दुनिया भर में भारतीयों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे जरूरी
  2. धर्म बदलने वालों पर सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदला तो,खत्म हो जाएगी अनुसूचित जाति की मान्यता!
  3. सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 1,03,700 करोड़ का ग्रीन बजट, बिजली और पर्यावरण पर बड़ा फोकस
  4. एनकाउंटर करने वालों का भी एनकाउंटर होगा, AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान
  5. आंधी-तूफान और बारिश के बाद मौसम फिर से लेगा करवट, नोएडा से लखनऊ तक IMD का अलर्ट
  6. 'हमारी बहन-बेटियों की इज्जत लूटी...' रो पड़े संजय निषाद, मंच से लगाए बड़े आरोप
  7. मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी, कहा- संसद से इस संकट को लेकर एकमत और....
  8. अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, ''सरकार बनी तो महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये....''
  9. मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी की CCS बैठक, ईंधन और ऊर्जा सुरक्षा पर जोर
  10. दिल्ली-NCR में हल्की बूंदाबांदी, उत्तराखंड-हिमाचल में तेज हवा का होगा असर, IMD जारी किया अलर्ट
  11. केसी त्यागी ने थामा RLD का दामन, कभी नीतीश कुमार के माने जाते थे करीबी
  12. पीएम मोदी ने की एक और नई उपलब्धि अपने नाम, फिर चला मोदी मैजिक
  13. Tibbia College Incident: नोटिस बोर्ड पर मांस मिला, पुलिस ने अफवाहों से किया इनकार
  14. अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट
  15. ‘धाकड़’ से अब ‘धुरंधर’ बने CM धामी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा '2027 में लगेगा जीत का सिक्सर'

Harish Rana News: गाजियाबाद के हरीश राणा का मंगलवार को एम्स में निधन हो गया। वे 13 साल से कोमा में थे। जब उनके ठीक होने की उम्मीद टूटी तो, परिवार ने उनके लिए सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की इजाजत मांगी। कोर्ट से इच्छामृत्यु की इजाजत मिलने के बाद हरीश राणा को दिल्ली के एम्स में शिफ्ट किया गया था। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनकी इच्छामृत्यु की प्रक्रिया पूरी की गई।


हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे हरीश राणा

हरीश राणा का अंतिम संस्कार दिल्ली में या गाजियाबाद में होने की संभावना है। हालांकि इसपर अभी परिवार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें, हरीश का परिवार मूल से रूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। हरीश के इलाज के लिए उनके परिवार को दिल्ली आना पड़ा। हरीश के इलाज के लिए उनका परिवार अपना घर तक बेच दिया और गाजियाबाद आकर एक छोटे से फ्लैट में रहने लगा था।

हरीश इच्छामृत्यु पाने वाले पहले व्यक्ति

भारत में इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा पहले व्यक्ति थे। हरीश राणा पंजाब यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे इसी दौरान वह करीब 13 साल पहले हरीश चंडीगढ़ में अपने पीजी के चौथे फ्लोर से गिर गए थे, जिसके बाद से ही वह कॉमा में थे।

सबसे माफी मांगते हुए, सबको माफ करते हुए गए हरीश

सुप्रीम कोर्ट ने उनके पिता की अर्जी पर सुनवाई करते हुए इच्छामृत्यु की इजाजत दी थी। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि हरीश के लाइफ सपोर्ट को एक सुनियोजित तरीके से हटाया जाए, ताकि उनकी गरिमापूर्ण मृत्यु हो सके। बता दें, एम्स में शिफ्ट किए जाने से पहले एक ब्रह्म कुमारी कोमल ने उनका तिलक किया और कहा कि सबको माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए सो जाओ और मंगलवार को हरीश ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in