Apple से Tesla तक खतरा! ईरान की चेतावनी से हिली अमेरिकी कंपनियां

ईरान ने Apple, Google, Microsoft समेत 18 अमेरिकी कंपनियों को चेतावनी दी है। जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों बढ़ी अमेरिका की टेंशन।

19 घंटे पहले

और पढ़े

  1. ट्रंप का बड़ा दावा, 2 हफ्ते में युद्ध खत्म, जानें आगे क्या होंगी सबसे बड़ी चुनौतियां?
  2. भारत को बड़ी राहत! तीन हफ्ते से फंसे LPG टैंकर ने चालाकी से पार किया होर्मुज
  3. रूस में दर्दनाक हादसा, सैन्य विमान एंटोनोव-26 हुआ राख... 29 लोगों की हुई मौत
  4. ट्रंप और नेतन्याहू के लिए चुनौती, क्या अमेरिका-इजरायल को अब अकेले लड़ना पड़ेगा?
  5. फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, अमेरिका समेत 22 देशों में अलर्ट, क्या फिर लगेगा लॉकडाउन?
  6. West Asia Conflict: ईरान ने वीडियो शेयर कर ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- अमेरिकी सेना बन सकती है शार्क का...
  7. पाकिस्तान में Smart Lockdown लागू, 2 दिन बाजार बंद, शादियों पर रोक
  8. नहीं रहे पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ Qamar Javed Bajwa!हादसे के बाद देश में पसरा सन्नाटा
  9. होर्मुज में तनाव के बीच भारत को राहत, होर्मुज से गुजर रहे दो भारतीय जहाज
  10. ईरान संकट गहराया, अमेरिका ने मध्य पूर्व में दिखाया शक्ति प्रदर्शन... तैनात किए 50 हजार सैनिक
  11. नोबेल शांति पुरस्कार विवाद: ट्रंप ने कहा, अगर मुझे नहीं मिला तो किसी को नहीं मिलेगा
  12. ट्रंप का बड़ा फैसला, ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले 10 दिन टाले; बातचीत जारी
  13. नेपाल को मिला सबसे युवा प्रधानमंत्री, बालेंद्र शाह आज लेंगे शपथ
  14. होर्मुज स्ट्रेट बंद करने वाला IRGC नेवी चीफ मारा गया? इजरायल का बड़ा दावा!
  15. तेहरान ने ठुकराया अमेरिका का प्रस्ताव... तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- ईरान को डर है कि हम उन्हें मार....

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक बड़ा और चौंकाने वाला कदम उठाया है। खबरों के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका की 18 बड़ी कंपनियों को अपने संभावित निशाने पर रखा है। इस लिस्ट में Apple, Microsoft और Google जैसी दिग्गज टेक कंपनियां शामिल हैं। इस खुलासे के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है और अमेरिका के लिए नई चिंता खड़ी हो गई है।

ईरान ने क्यों दी ये चेतावनी?
ईरान का कहना है कि ये अमेरिकी कंपनियां किसी न किसी रूप में अमेरिका की सैन्य और रणनीतिक गतिविधियों को सपोर्ट करती हैं। इसी वजह से इन्हें “टारगेट” के रूप में देखा जा रहा है। ईरान ने यह भी संकेत दिया है कि अगर उसके खिलाफ कार्रवाई जारी रहती है, तो वह जवाबी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

किन-किन कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा?
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लिस्ट में सिर्फ टेक कंपनियां ही नहीं बल्कि कई बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां भी शामिल हैं। इनमें Tesla, Intel, Oracle और IBM जैसी कंपनियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। इन कंपनियों के मध्य पूर्व में मौजूद दफ्तर और ऑपरेशन अब संभावित जोखिम में माने जा रहे हैं।

सिर्फ युद्ध नहीं, साइबर खतरा भी बढ़ा
मौजूदा हालात में खतरा केवल पारंपरिक हमलों तक सीमित नहीं है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि साइबर अटैक और डेटा हैकिंग जैसे तरीके भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ऐसे में बड़ी टेक कंपनियां खासतौर पर निशाने पर आ सकती हैं, जिससे डिजिटल दुनिया में भी अस्थिरता बढ़ सकती है।

अमेरिका और ट्रंप के लिए क्यों बढ़ी चिंता?
इस का असर अमेरिकी राजनीति पर भी पड़ सकता है। बढ़ते तनाव और कंपनियों पर खतरे की वजह से दबाव और ज्यादा बढ़ेगा। डोनाल्ड ट्रंप जैसे नेताओं के लिए यह स्थिति चुनौतीपूर्ण बन सकती है, क्योंकि इससे न सिर्फ सुरक्षा बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी असर पड़ने की आशंका है।

Written by: Anushka sagar

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in