'मुझे झालमुड़ी खिलाओ…',बंगाल में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज वायरल

PM Modi: पीएम मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के आदिवासी बहुल जिलों में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

4 घंटे पहले

और पढ़े

  1. दिल्ली-NCR में बड़ा आतंकी खुलासा! ISIS के 4 आतंकियों से पूछताछ में सामने आया चौंकाने वाले राज
  2. Weather Forecast: IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बड़ा अलर्ट, आसमान से बरसेगी आफत
  3. भारत दौरे पर दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली, पीएम मोदी से मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
  4. 'नारी अपमान नहीं भूलती, पाप की सजा जरूर मिलेगी...', PM का विपक्ष पर वार
  5. राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का प्रदर्शन, CM रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गज नेता शामिल
  6. आज रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, महिला आरक्षण बिल पर कर सकते हैं बात
  7. 'ये महिला आरक्षण नहीं परिसीमन बिल था, सरकार की साजिश नाकाम...',प्रियंका गांधी का सरकार पर वार
  8. संसद में गिरा महिला आरक्षण बिल, BJP ने किया देशभर में प्रोटेस्ट का ऐलान
  9. TCS धर्मांतरण मामले में फरार निदा खान ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की, इन दलीलों के आधार पर मांगी राहत
  10. महिला आरक्षण, परिसीमन और जनगणना पर अमित शाह का धमाकेदार भाषण, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
  11. राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कहा 'जादूगर', संसद में मचा बवाल
  12. 'हिंदू कहते हो, अधिकार नहीं देते', OBC-दलित पर राहुल का बड़ा बयान
  13. आधी रात में पास हुआ महिला आरक्षण बिल 2023! लोकसभा में विपक्ष का हंगामा
  14. संसद में गरजे अमित शाह, महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को क्या कुछ कह डाला?
  15. महिला आरक्षण पर पर बोले पीएम मोदी, 'सब साथ रहेंगे तो सभी दलों को फायदा मिलेगा..'

PM Modi: पीएम मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के आदिवासी बहुल जिलों में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने स्थानीय बाजार में रुककर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का स्वाद लेने पहुंचे। प्रधानमंत्री ने खुद दुकानदार से झालमुड़ी खरीदी और वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

पीएम मोदी ने लिया झालमुड़ी का आनंद

रविवार 19 अप्रैल को पीएम मोदी ने बंगाल में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम ने TMC पर घुसपैठ के जरिए राज्य की भाषा और संस्कृति बदलने और आदिवासी समुदायों के अधिकारों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। चुनाव प्रचार के समय अचानक पीएम मोदी झारग्राम की एक दुकान पर झालमुड़ी का जायका लेने के लिए रुक गए। यहां उन्होंने रुककर दुकानदार से बातें की और झालमुड़ी का आनंद लिया।

पीएम ने शेयर किया वीडियो

पीएम मोदी झालमुड़ी लेने के लिए दुकान पर पहुंचे, उन्होंने दुकानदार से कहा- मुझे झालमुड़ी खिलाओ। दुकानदार के मना करने के बाद भी मोदी ने झालमुड़ी के पैसे दिए। साथ ही उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दुकानदार पीएम मोदी से कहता दिख रहा है-'आप हमारी दुकान पर आए ये काफी है'। फिर भी पीएम मोदी उसके हाथ में पैसे थमा देते हैं।

TMC के खिलाफ खोला मोर्चा

वहीं पीएम मोदी ने अपनी सभी चुनावी रैलियों में ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम ने झारग्राम रैली में TMC सरकार पर 'न पढ़ाई, न कमाई, न दवाई' का आरोप लगाया। आगे उन्होंने महिला आरक्षण का विरोध करने, पिछड़ी जातियों के लिए केंद्र की योजनाओं को रोकने और किसानों के मुद्दों को नजरअंदाज करने के लिए TMC सरकार की कड़ी निंदा की।

 Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in