DU के रामजस और मिरांडा कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

DU College Bomb Threat:दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो बड़े कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद कॉलेजों को खाली कराया गया है।

12 घंटे पहले

और पढ़े

  1. Kolkata Crime : शादी से इनकार करने पर दी खौफनाक सजा, एकतरफा प्यार में युवती को जिंदा जलाया
  2. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का जग्गी हत्याकांड में बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा, 7 दिन में सरेंडर के निर्देश
  3. असम के बारपेटा में पीएम मोदी की चुनावी हुंकार, कहा- 'चुनाव में कांग्रेस की हार की सेंचुरी लगेगी'
  4. केरल में FCRA संशोधन पर सियासी विवाद तेज, वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र...कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप
  5. नेमावर रोड बनी खूनी रास्ता! भीषण हादसे में 11 घायल, इंदौर में भारी बवाल
  6. बीजेपी की बंगाल में चुनावी तैयारी तेज, नरेंद्र मोदी समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी
  7. UP Weather: बेमौसम बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर, कटी फसल पर फिरा पानी
  8. मध्य प्रदेश के अनूपपुर में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर 3 लोगों की मौत, CM का बड़ा ऐलान
  9. दिल्ली में नकली दवाइयों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार
  10. KGMU परिसर से अवैध मजार हटाने की तैयारी तेज, 15 दिन में कार्रवाई का अल्टीमेटम
  11. ब्लैकमेलिंग की शिकायत करने वाला बुजुर्ग ही निकला ब्लैकमेलर, 121 अश्लील वीडियो ने खोली पोल
  12. नासिक हादसा: बेकाबू कार गहरे कुएं में गिरी, एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत
  13. वाराणसी में ‘स्कूल चलो अभियान’ की सीएम योगी ने की शुरुआत, कहा- शिक्षा सिर्फ डिग्री नहीं इंसान बनाने का....
  14. असम में सियासी संग्राम तेज, हिमंता बिस्वा सरमा के वार पर ओवैसी ने किया पलटवार
  15. ममता की पार्टी का बड़ा आरोप: 'सुवेन्दु अधिकारी के 'खास' अफसर को भवानीपुर से हटाओ'

DU College Bomb Threat: दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो बड़े कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद कॉलेजों को खाली कराया गया है। कॉलेज में मौजूद छात्रों और तमाम स्टाफ मेंबर्स को तुरंत कैंपस से बाहर निकाला गया और पुलिस कैंपस के अंदर दाखिल हुई। दरअसल, रामजस कॉलेज और मिरांडा कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। बताया जा रहा कि बम से उड़ाने की धमकी एक मेल के जरिए मिली, जिसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी में है।

बम की धमकी मिलने के बाद क्या होता है?

प्रोटोकॉल के तहत अगर अगर किसी भी स्कूल या कॉलेज को अगर बम की धमकी मिलती है तो, सबसे पहले उसे खाली कराया जाता है। वहां मौजूद लोगों को तुरंत सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जाता है। और फिर उस जगह पर पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता पहुंचता है। पूरी जगह को सैनिटाइज किया जाता है और देखा जाता है कि कहीं कोई विस्फोटक न हो। पूरी जांच के बाद ही उस जगह पर किसी को जाने की इजाजत होती है।

पहले भी मिल चुकी है दिल्ली के कॉलेजों को धमकी

जानकारी के लिए आपको बता दें, दिल्ली में पहली बार ऐसी बम की धमकी नहीं मिली है, इससे पहले कई बड़े स्कूलों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। ज्यादातर धमकियों का पैटर्न सेम होता है, जिसमें एक ई-मेल के जरिए बताया जाता है कि स्कूल को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाती है और फिर स्कूल को खाली कराया जाता है। लेकिन लगभग सभी धमकियां पूरी तरह से फर्जी होती हैं। 

 Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in