लखनऊ में पलटी डबल डेकर बस, 5 की मौत और कई लोग घायल!

UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बड़ा हादसा हुआ है। लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की और कई लोगों की घायल होने की खबर है।

9 घंटे पहले

और पढ़े

  1. दिल्ली पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव, पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, आयु सीमा में छूट और PET से राहत
  2. अमेरिका-ईरान में युद्ध के संकेत! भारत ने नागरिकों के लिए जारी किया एडवाइजरी, कहा- देश छोड़ो...
  3. कोटद्वार के दीपक कुमार से मिले Rahul Gandhi, कहा-"जल्द लेंगे हमारे जिम की मेंबरशिप"
  4. नोएडा में 7वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, पड़ोसी युवक करता था ब्लैकमेल!
  5. CM Yogi Singapore Visit: सीएम योगी का सिंगापुर दौरा, यूपी में बढ़ेगा निवेश का अवसर
  6. दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचीं पुलिस
  7. उत्तर-पश्चिम में मौसम पलटा, मैदानी इलाकों में गर्मी की दस्तक; IMD ने कही ये बात
  8. "भारतीय विदेशी कंपनियों की सेवा में लगी...", सैम पित्रोदा के बयान से भड़की BJP
  9. PM Modi ने किया नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन, जानें मेट्रो की टाइमिंग
  10. 608 पदों पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम में निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई?
  11. AI Impact Summit 2026 का समापन, वैश्विक स्तर पर भारत को मिला मजबूत समर्थन
  12. मन की बात का 131वां एपिसोड आज, पीएम Modi ने कई मुद्दे पर की चर्चा
  13. दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु से गिरफ्तार किए 6 संदिग्ध
  14. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण के मामले में FIR दर्ज, जानें क्या हैं पूरा मामला
  15. SIR प्रक्रिया के बाद इन राज्यों में जारी किया गया मतदाता सूची, एक करोड़ से अधिक वोटर्स के कटे नाम

UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बड़ा हादसा हुआ है। लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की और कई लोगों की घायल होने की खबर है। बताया जा रहा ये बस लुधियाना से दरभंगा की ओर जा रही थी।

जानें क्या है पूरा मामला?

बता दें, लुधियाना से दरभंगा जा रही बस यूपी के लखनऊ में पलट गई है, और इस हादसे में 4 लोगों की मौत और एक दर्जन घायल बताए जा रहे हैं। ये हादसा लखनऊ के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोसाईगंज में हुआ है। वहीं शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये हादसा बस ड्राइवर को नींद आने के वजह से हुआ है।

जनवरी में झारखंड में हुआ था बड़ा हादसा

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पिछले महीने जनवरी में झारखंड के लातेहार में बड़ा हादसा हुआ था। यहां एक बस के पलट जाने से 9 लोगों की मौत हो गई थी। दरअसल, लातेहार में बारातियों को ले जा रही एक बस पलटने से 9 की मौत हो गई थी और 80 लोग घायल हो गए थे। सूत्रों की माने तो ये हादसा लातेहार के ओरसा घाटी में हुआ था। यहां छत्तीसगढ़ से बाराती झारखंड के लातेहार जा रहे थे, लेकिन ओरसा घाटी के पास बस हादसे का शिकार हो गई। इस घटना को लेकर एसपी का बयान भी सामने आया था।

बारातियों को ले जा रही थी बस

एसपी कुमार गौरव ने बताया था, "छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बारात लेकर बस लातेहार के महुआडांड़ आ रही थी। बस पलट गई और 5 लोगों की मौके पर ही मौत हुई थी। मरने वालों में से 4 महिलाएं शामिल थी। वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया था कि इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हुई थी। 

ड्राइवर पर लापरवाही का लगा था आरोप

गौरतलब है कि बस हादसों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि कई बार बस ड्राइवर लापरवाही करते हैं। जिस वजह से बस हादसे का शिकार होती हैं। जिनमें आम नागरिकों की जाने जाती है। वहीं बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

Writen By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in