इस्लामाबाद वार्ता से पहले Donald Trump की चेतावनी, कहा- सैन्य विकल्प तैयार...

मिडिल ईस्ट में जारी सीजफायर के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोल दिया जाएगा।

11 April 2026

और पढ़े

  1. डील या युद्ध? ट्रंप के बयान से तेज हुई अमेरिका-ईरान टकराव की आशंका
  2. पीएम ने जियोर्जिया मेलोनी को दिया 'Melody' टॉफी, भारत-इटली रिश्तों में घुली मिठास
  3. इटली पहुंचे PM मोदी का भव्य स्वागत, मेलोनी संग पीएम की सेल्फी वायरल
  4. सितंबर 12-13 को भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, नई दिल्ली में BRICS सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
  5. वियतनाम दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रणनीतिक साझेदारी को मिलेगा नया आयाम
  6. अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर… ट्रंप ने हमला रोका, तो ईरान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
  7. अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर गोलीबारी में तीन की मौत, टीनएजर्स हमलावरों ने भी खुद को उड़ाया
  8. PM मोदी का नॉर्वे दौरा: 43 साल बाद भारतीय PM पहुंचे, यूरोप में नए अध्याय की शुरुआत
  9. अमेरिका के Idaho एयर शो में बड़ा हादसा, हवा में टकराए दो अमेरिकी फाइटर जेट
  10. इजरायल हमले में मिलिट्री चीफ ढेर! रची थी 7 अक्टूबर के हमले की साजिश
  11. PM के नीदरलैंड दौरे से भारत की बढ़ी ताकत, क्यों अहम मानी जा रही यह दौरा?
  12. नीदरलैंड में पीएम मोदी ने किया भारतीय समुदाय को संबोधित, कहा- 'भारत आज दुनिया का तीसरा स्टार्टअप इकोसिस्टम...'
  13. राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- अमेरिकी-नाइजीरियाई ऑपरेशन में ISIS के शीर्ष कमांडर...
  14. Russia की बढ़ी बेचैनी! ट्रंप-शी मुलाकात पर पुतिन करेंगे बड़ा मंथन
  15. शी जिनपिंग की टिप्पणी पर ट्रंप का जवाब, कहा- बाइडन काल में देश को भारी...

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इस्लामाबाद में होने वाली अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले एक बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को जल्द ही खोल दिया जाएगा, चाहे इसके लिए ईरान का सहयोग मिले या नहीं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है और यहां किसी भी प्रकार का टोल वसूलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर लिए जाने वाले टेक्स पर कही ये बात

ट्रंप ने जोर देकर कहा कि अगर कोई जहाजों से गुजरने के बदले शुल्क लेने की कोशिश करता है, तो अमेरिका उसे रोकने के लिए कदम उठाएगा,  जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान जहाजों से गुजरने के लिए पैसा वसूल सकता है तो ट्रंप ने साफ इनकार किया, उन्होंने कहा, 'नहीं, हम ऐसा नहीं होने देंगे। यह अंतरराष्ट्रीय पानी है, और अगर ऐसा हो रहा है तो हम उसे रोकेंगे।

ईरान की सैन्य ताकत कमजोर-ट्रंप

इसके अलावा, उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत पहले की तुलना में कमजोर हो चुकी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के लिए सबसे अच्छा समझौता वही होगा जिसमें ईरान परमाणु हथियार न रखे। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शासन परिवर्तन उनकी प्राथमिकता में शामिल नहीं है।

ट्रंप ने दी चेतावनी

आगामी वार्ता पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि स्थिति पर नजर रखना जरूरी है, क्योंकि दशकों से अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत होती रही है, लेकिन मौजूदा हालात अलग हैं, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत असफल रहती है, तो अमेरिका सैन्य विकल्प अपनाने के लिए तैयार है।

अमेरिकी नौसेना को अत्याधुनिक हथियारों से लैस- ट्रंप

ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी नौसेना को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका प्रभावी उपयोग किया जा सके। इस बयान से साफ है कि अमेरिका एक तरफ कूटनीतिक समाधान चाहता है, वहीं दूसरी तरफ सैन्य तैयारी भी पूरी रख रहा है। अब सबकी नजर पाकिस्तान में होने वाली इस अहम बैठक पर टिकी है, जिससे क्षेत्र में शांति या तनाव की दिशा तय हो सकती है।

 

Written By Toshi Shah

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in