दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करना होगा आसान, सराय काले खां से बेगमपुल तक चलेगी दिल्ली-मेरठ नमो भारत

Delhi Meerut Rapid Rail News:दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करना अब होगा आसान। अगर आप भी दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करते है तो, ये खबर आपके लिए है। बता दें, 22 फरवरी से सराय काले खां से बेगमपुल तक नमो भारत ट्रेन की सेवा शुरू होने जा रही है। यानी की करीब 70 किलोमीटर की दूरी अब महज 40 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

13 घंटे पहले

और पढ़े

  1. अजित पवार प्लेन क्रैश पर रोहित पवार ने उठाए गंभीर सवाल, एविएशन मिनिस्टर से इस्तीफे की मांग
  2. लालू यादव को 'धृतराष्ट्र' कहे जाने पर भड़के tejashwi yadav, कहा-'कुछ लोग विधायक बनते ही भ्रम...'
  3. ‘लव जिहाद’ पर गुजरात सरकार का बड़ा फैसला… बिना मां-बाप को बताए नहीं हो सकेगा प्रेम विवाह, सरकार ने पेश किया नया मैरिज ड्राफ्ट
  4. Haryana Budget 2026: 2.5 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है सैनी सरकार, आज से शुरू हुआ हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र
  5. दिल्ली में बीजेपी सरकार का एक साल हुआ पूरा, सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 1 साल का रिपोर्ट कार्ड
  6. हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, 2 मार्च को पेश होगा पूरा बजट, सरकार ने दी मंजूरी
  7. अमित शाह आज असम से करेंगे 'वाइब्रेंट विलेज-2' का शुभारंभ, सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी नई दिशा
  8. बिहार विधानसभा में शराबबंदी पर बवाल, कांग्रेस विधायक ने रख दी अनोखी डिमांड; कहा- सभी MLA का ब्लड टेस्ट कराओ...
  9. कांग्रेस को असम चुनाव से पहले मिला बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ी पार्टी; कहा- मुझे यह कदम उठाने के लिए...
  10. अब देखो बजट मिनटों में, नहीं उलझना पड़ेगा फाइलों में, MP का पहला पेपरलेस बजट...
  11. योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ की सड़कों पर उतरी कांग्रेस, मनरेगा समेत कई मुद्दों को लेकर किया विधानसभा का घेराव
  12. इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026: पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 30 से अधिक देशों के 300 से ज्यादा मेहमान होंगे शामिल
  13. बीजेपी को झटका: संगरूर में बड़ा राजनीतिक बदलाव, अरविंद खन्ना के साथ कई नेता भी अकाली दल में शामिल
  14. केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- देश का दुर्भाग्य है कि संसद सदस्य बनने लायक नहीं व्यक्ति आज...
  15. सांस की बीमारी और इंजेक्शन कारण... साध्वी की मौत पर बड़ा खुलासा, पिता और कंपाउंडर पर जांच शुरू

Delhi Meerut Rapid Rail News: दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करना अब होगा आसान। अगर आप भी दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करते है तो, ये खबर आपके लिए है। बता दें, 22 फरवरी से सराय काले खां से बेगमपुल तक नमो भारत ट्रेन की सेवा शुरू होने जा रही है। यानी की करीब 70 किलोमीटर की दूरी अब महज 40 मिनट में पूरी की जा सकेगी। इस का मतलब यह कॉरिडोर दिल्ली और मेरठ के बीच रोजाना आने-जाने वाले हजारों यात्रियों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। क्योंकि अभी तक जहां सड़क रूट से ढाई से तीन घंटे लग जाते थे। तो वहीं अब यात्रा एक तिहाई समय में पूरी होगी। इससे मेडिकल, नौकरी और पढ़ाई के लिए दिल्ली आने वाले लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। आइए जानते है कितना किराया हो सकता है।

22 फरवरी को होगा उद्घाटन

सूत्रों की मान तो 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। और इसके साथ ही सराय काले खां से मोदीपुरम तक पूरा दिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर जनता के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं इस प्रोजेक्ट को विकसित करने वाली नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन भी पूरा कर लिया है। उस दौरान ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चली और लगभग 39 मिनट में दूरी तय की। वहीं कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 80 किलोमीटर है। जिसे 55 मिनट में कवर किया जा सकेगा। बता दें, 2019 में रखी गई नींव के बाद अब यह प्रोजेक्ट पूरी तरह तैयार है और यात्रियों के लिए नई रफ्तार लेकर आ रहा है।

अब मिलेगा सीधा कनेक्शन


आपको जानकारी देते हुए बताते चले कि दिल्ली मेरठ नमो कॉरिडोर का लगभग 55 किलोमीटर हिस्सा पहले से चालू है। और न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक ट्रेनें पहले ही दौड़ रही हैं। अब सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक करीब 5 किलोमीटर का हिस्सा और मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच करीब 21 किलोमीटर का सेक्शन भी ऑपरेशन के लिए तैयार है। जिससे पूरी लाइन एक साथ जुड़ जाएगी। इसका मतलब सराय काले खां से बेगमपुल तक सीधा सफर मुमकिन हो सकेगा। और खास बात यह है कि मेरठ के लोगों को अब दिल्ली आने में पहले के मुकाबले काफी कम समय लगेगा। जिससे रोजाना आने जाने वाले यात्रियों को हर दिन घंटों की बचत होगी।

जानें कितना होगा किराया?

अब सबसे बड़ा सवाल आपके मन में किराये को लेकर सवाल उठ रहे होंगे। तो चलिए जानते है सराय काले खां से बेगमपुल तक का टिकट कितना होगा। हालांकि इसे लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन किराया तय करने की प्रोसेस अंतिम चरण में बताई जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि दूरी और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किराया तय किया जाएगा। यह हाई स्पीड और आधुनिक रैपिड रेल सेवा है। इसलिए किराया पारंपरिक ट्रेनों से अलग हो सकता है। फिलहाल यात्रियों को टिकट की कीमत जानने के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

 Writen By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in