.jpg)
Delhi News: दिल्ली पुलिस ने भारत को फिर से दहलाने की आतंकी साजिश को फिर से नाकाम कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों पर पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों के समर्थन में ऑनलाइन सामग्री पोस्ट करने का आरोप लगा है।
आतंकी समर्थन वाली कंटेटे शेयर करने का आरोप
कहा जा रहा है कि, तिरुपुर में कुछ व्यक्तियों की ओर से सोशल मीडिया पर आतंकी समर्थन एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें आतंकी समर्थन वाली कंटेटे साझा किए जाने की खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके तुरंत बाद ही दिल्ली पुलिस की क्यू ब्रांच की एक विशेष टीम जांच के लिए तिरुपुर पहुंची।
फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे आरोपी
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने जांच के दौरान छह संदिग्धों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। जिनमें से 2 आरोपियों को उथुकुली से, 3 को पल्लडम से और 1 को थिरुमुरुगनपुंडी इलाके से पकड़ा गया। वहीं शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे। इन दस्तावेजों के जरिए वे उद्योग में रोजगार बनाए हुए थे। इस पूरा मामले में पश्चिम बंगाल से 2 और आरोपियों की गिरफ्तार किया गया है। और इस तरह से दिल्ली पुलिस ने अब तक कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस ने मोबाइल फोन किया जब्त
ऐसी जानकारी है कि दिल्ली पुलिस की टीम ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच की जाएगी। जिससे पूरे नेटवर्क और संभावित संपर्कों का पता लगाया जा सके।
सभी आरोपियों को दिल्ली ले जाया गया
बताया जा रहा, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनका किसी बड़े नेटवर्क से संबंध तो नहीं है। वहीं इस कार्रवाई को राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)