दिल्ली पुलिस ने 'पारो' को किया गिरफ्तार, महिलाओं को बनाती थी निशाना

Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हाथ बड़ी सफलता हासिल हुई है। ठगी गिरोह का भंडाफोड़ कर, उसकी महिला सरगना 'पारो' को गिरफ्तार किया गया है।

8 घंटे पहले

और पढ़े

  1. उज्जैन में बड़ा हादसा, 70 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  2. मथुरा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 9 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  3. बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी किया 'भरोसा पत्र', महिलाओं को ₹3000 महीना देने का वादा
  4. नोएडा में एमिटी छात्र हर्षित की मौत हादसा या साजिश? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा!
  5. अमित शाह आज करेंगे BJP के ‘संकल्प पत्र’ का ऐलान, बंगाल में सियासी हलचल तेज
  6. असम में हुई रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़ा जनता का विश्वास
  7. UP Final Voter List 2026: अंतिम मतदाता सूची आज होगी जारी, चुनावी रणनीतियों पर पड़ेगा सीधा असर
  8. बंगाल चुनाव में बड़ा धमाका: ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से नाता, अब अकेले लड़ेंगे चुनाव
  9. बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? तेजप्रताप यादव ने सम्राट चौधरी के नाम पर लगाई मुहर!
  10. मेरठ में पलटी स्कूल बस, 10 बच्चे घायल, जांच में जुटी पुलिस
  11. भवानीपुर सीट से सीएम ममता ने भरा नामांकन, फिर सुवेंदु के साथ होगी टक्कर
  12. मणिपुर के बिष्णुपुर में बम धमाके के बाद हालात तनावपूर्ण, कर्फ्यू और इंटरनेट बंद
  13. दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में बढ़ी PNG की कीमत, जानिए कहां कितना महंगा हुआ गैस
  14. 1 मिनट में 25 शब्द भी टाइप नहीं कर पाए 3 क्लर्क, DM ने बना दिया चपरासी
  15. बंगाल चुनाव से पहले बड़ा धमाका, 91 लाख वोटरों के कटे नाम! TMC ने चुनाव आयोग पर लगाया 'पक्षपात' का आरोप

Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हाथ बड़ी सफलता हासिल हुई है। ठगी गिरोह का भंडाफोड़ कर, उसकी महिला सरगना 'पारो' को गिरफ्तार किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'पारो' पिछले करीब 3 साल से पुलिस से बचती आ रही थी।

सुनियोजित ऑपरेशन के तहत हुई गिरफ्तारी

बताया जा रहा कि 9 अप्रैल को बवाना इलाके से एक सुनियोजित ऑपरेशन के तहत आरोपी महिला को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, पारो को 2 मामलों में पहले ही 'घोषित अपराधी' घोषित किया जा चुका था। कम से कम 3 बड़े मामलों में मुख्य आरोपी थी, जो आई.पी. एस्टेट और मंदिर मार्ग थानों में दर्ज हैं।

कमजोर महिलाओं को निशाना बनाता था गिरोह

जांच में सामने आया कि यह गिरोह खासतौर पर उन महिलाओं को निशाना बनाता था जो अकेली या कमजोर होती थीं। यह आरोपी अस्पतालों और मंदिरों के आसपास जाकर पीड़ितों से बातचीत शुरू करते थे, और मदद के बहाने अपनी झूठी कहानियों से उनका भरोसा जीत लेते थे। इसके बाद वे पीड़ितों को मानसिक रूप से प्रभावित करके उनसे सोने के गहने और कीमती सामान ठगकर मौके से फरार हो जाते थे।

EMI डेटा से ठगी करने वाला गैंग भी पकड़ाया

बता दें कि इससे पहले 29 मार्च को दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली से EMI डेटा से ठगी करने वाले 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। यह लोग खुद को रिकवरी एजेंट बताकर वाहन मालिकों से पैसे वसूलते थे। ये सभीउत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले हैं। इनकी गिरफ्तारी शकरपुर थाना पुलिस ने स्थानीय जानकारी के आधार पर की। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह 'Easy Recovery App' नाम के मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करता था, जिससे वह उन वाहनों की जानकारी निकालते थे जिनकी EMI बाकी होती थी।

 Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in