चेपॉक में आज CSK-LSG भिड़ंत, दोनों टीमों के लिए करो या मरो मुकाबला

पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स इस समय अंक तालिका में छठे स्थान पर है। टीम ने अब तक खेले गए 10 मुकाबलों में 5 जीत और 5 हार दर्ज की हैं। पिछले दो मैचों में सीएसके ने मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हराकर शानदार वापसी की है।

10 May 2026

और पढ़े

  1. Kolkata Knight Riders के लिए करो या मरो मुकाबला, टॉप पर काबिज आरसीबी से भिड़ंत आज
  2. गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
  3. पंजाब की राह आसान या दिल्ली का दांव भारी? आज होगा बड़ा फैसला
  4. आईपीएल में आज बड़ा मुकाबला, राजस्थान और गुजरात की टक्कर पर सबकी नजर
  5. IPL 2026: दिल्ली की वापसी या केकेआर की जीत की लय? आज होगा बड़ा फैसला
  6. IPL 2026: आज LSG और RCB का महामुकाबला, प्लेऑफ की जंग होगी और तेज
  7. IPL 2026: Sunrisers Hyderabad की वापसी या Punjab Kings की बादशाहत...कौन मारेगा बाज़ी?
  8. IPL 2026: दिल्ली बनाम चेन्नई की भिड़ंत, प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों की कड़ी जंग
  9. वानखेड़े में MI और LSG होंगे आमने-सामने, प्लेऑफ की उम्मीदें दांव पर...हार के दबाव में दोनों टीमें
  10. IPL 2026: सुपर संडे पर डबल धमाका, चार टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग तेज
  11. ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान
  12. IPL 2026: चेन्नई का किला और मुंबई की चुनौती, आज होगा बड़ा मुकाबला
  13. IPL 2026: बराबरी का इतिहास...लेकिन आज किसका दबदबा? राजस्थान रॉयल्स और DC होंगे आमने-सामने
  14. IPL 2026: गुजरात की वापसी या आरसीबी की मजबूती? अहमदाबाद में बड़ा टेस्ट आज
  15. ड्रेसिंग रूम में Vaping का वीडियो वायरल, क्या रियान पराग जाएंगे जेल?

आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super King) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) आमने-सामने होंगी। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा
रहा है, खासकर सीएसके के लिए, जो प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी चेन्नई

पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स इस समय अंक तालिका में छठे स्थान पर है। टीम ने अब तक खेले गए 10 मुकाबलों में 5 जीत और 5 हार दर्ज की हैं। पिछले दो मैचों में सीएसके ने मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हराकर शानदार वापसी की है। ऐसे में टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है और वह लगातार तीसरी जीत हासिल कर प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बने रहना चाहेगी।

एलएसजी की स्थिति मुश्किल में

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर इस सीजन में अब तक निराशाजनक रहा है। टीम ने 10 मैचों में केवल 3 जीत हासिल की हैं, जबकि 7 मुकाबलों में उसे हार झेलनी पड़ी है। हालांकि, लगातार छह हार के बाद एलएसजी ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रन से हराकर राहत की सांस ली थी। प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना भले ही कम हो, लेकिन टीम बाकी मैच जीतकर समीकरण बदलने की कोशिश करेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में चेन्नई और लखनऊ के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को 2 मुकाबलों में सफलता मिली है। एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ था।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित टीम

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, सैम कुरेन, खलील अहमद, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, मुकेश चौधरी, श्रेयस गोपाल, डेवाल्ड ब्रेविस समेत अन्य खिलाड़ी।

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित टीम

ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद शमी, अवेश खान, मयंक यादव, एनरिक नॉर्टजे और अन्य खिलाड़ी। 

Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in