.jpg)
Bihar News: बिहार के सारण जिले से दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है। जहां पारिवारिक कलह के चलते दंपति ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस हादसे में पति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानें क्या है पूरा मामजरा
बताया जा रहा कि घरेलू विवाद युवक पिंटू सिंह की मौत का कारण बना है। जिले के खैरा थाना क्षेत्र के पटेढी गांव का निवासी पिंटू सिंह पेशे से वेल्डर था वह शहर में बन रहे डबल डेकर पुल परियोजना में काम कर रहा था।
किराए के घर में रहते थे दंपति
जानकारी के अनुसार, पिंटू सिंह और उसकी पत्नी प्रिया सिंह दोनों ने ही किराए के मकान की छत से नीचे छलांग लगा दी। किराए का मकान करीब तीन मंजिला बताया जा रहा है।
मकान के छज्जे से सिर टकराने से युवक की मौत
जब पिंटू सिंह ने छलांग लगाई तो उसका सिर मकान के छज्जे से टकरा गया। छज्जे में से एक सरिया निकला हुआ था, जो पिंटू सिंह के सिर में घुस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से इलाके में मातम
जबकि युवक कि पत्नी प्रिया की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)