'कॉकरोच जनता पार्टी'बनाने की तैयारी, पानीपत के अधिवक्ता ने चुनाव आयोग से लगाई गुहार

पानीपत के अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर जाखड़ ने कॉकरोच जनता पार्टी के आधिकारिक पंजीकरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग के सचिव को आवेदन भेजा है।

12 घंटे पहले

और पढ़े

  1. पीएम ने युवाओं को दिया सरकारी नौकरी का बड़ा तोहफा, बांटे 51 हजार नियुक्ति पत्र
  2. 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को PM मोदी देंगे नियुक्ति पत्र, देशभर के 47 केंद्रों पर एक साथ आयोजन
  3. ट्विशा शर्मा मौत केस, आरोपी पति समर्थ सिंह कोर्ट में पेश; पुलिस मांगेगी रिमांड
  4. ईंधन कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, CNG समेत पेट्रोल-डीजल के दाम फिर चढ़े
  5. ऊर्जा, व्यापार और क्वाड पर होगी बड़ी चर्चा, चार दिवसीय दौरे पर भारत आए अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो
  6. सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी विवाद मामले में तीन शिक्षाविदों की माफी स्वीकार की, हटाया प्रतिबंध
  7. Vinesh Phogat को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, एशियाई खेल ट्रायल में भाग लेने का रास्ता साफ
  8. ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर Shashi Tharoor की प्रतिक्रिया, कहा- युवा बदलाव की आवाज...
  9. चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों और 2 उपचुनावों की तारीखों का किया ऐलान, जारी किया पूरा शेड्यूल
  10. PM मोदी और CM सुवेंदु की हाई-प्रोफाइल बैठक पर सबकी नजर, पहली बार दिल्ली दौरा
  11. पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू, अर्थव्यवस्था और पश्चिम एशिया संकट पर फोकस
  12. भीषण गर्मी से बदला स्कूल टाइमटेबल, कई राज्यों में छुट्टियों का ऐलान
  13. पाकिस्तान में ढेर हुआ पुलवामा का साजिशकर्ता, मुजफ्फराबाद में हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
  14. इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट,सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी
  15. 11 महीने बाद मंत्रिपरिषद की बड़ी बैठक, हो सकता है मंत्रिमंडल में फेरबदल!

पानीपत के अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर जाखड़ ने कॉकरोच जनता पार्टी के आधिकारिक पंजीकरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग के सचिव को आवेदन भेजा है। यह आवेदन लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के अंतर्गत प्रस्तुत किया गया है। इस पहल को जन-केंद्रित लोकतांत्रिक मूल्यों,संवैधानिक जागरूकता और प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

'मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना पार्टी का उद्देश्य'

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सुधीर जाखड़ ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51ए में वर्णित नागरिक कर्तव्यों का प्रचार-प्रसार पार्टी की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। पार्टी समाज में संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने और नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए विभिन्न जागरूकता अभियानों का संचालन करेगी।

'सरकारी संस्थाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना हमारी भूमिका होगी'

उन्होंने कहा कि पार्टी शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सोशल ऑडिट को बढ़ावा देगी। साथ ही सरकारी संस्थाओं और सार्वजनिक प्राधिकरणों के कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी। पार्टी का मानना है कि लोकतंत्र तभी मजबूत हो सकता है जब जनता को प्रशासनिक प्रक्रियाओं की सही जानकारी हो और सरकारी जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

पर्यावरण संरक्षण पार्टी का प्रमुख एजेंडा

पर्यावरण संरक्षण भी पार्टी के प्रमुख एजेंडों में शामिल है। सुधीर जाखड़ के अनुसार, जैव विविधता, वन्य जीवों की सुरक्षा तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने और मानवीय व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कॉकरोच जनता पार्टी जनता के हित में उठाएगी आवाज

कॉकरोच जनता पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले व्हिसलब्लोअर्स की सुरक्षा, कानूनी साक्षरता अभियान तथा सामुदायिक सेवा को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य करेगी। पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक सुधारों की दिशा में काम करना है।

सुधीर जाखड़ ने पंजीकरण के लिए भेजा चुनाव आयोग को आवेदन

सुधीर जाखड़ ने बताया कि चुनाव आयोग को सौंपे गए आवेदन में पार्टी ने संविधान, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और गणराज्य की भावना के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा व्यक्त की है। साथ ही देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प भी दोहराया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से आवश्यक निर्देश प्राप्त होने के बाद पार्टी का संविधान, शपथ पत्र, सदस्यता विवरण तथा पदाधिकारियों की सूची सहित अन्य जरूरी दस्तावेज भी आयोग को सौंप दिए जाएंगे।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in