.jpg)
CM Yogi Singapore Visit: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर और जापान का चार दिवसीय दौरान आज से शुरू हो गया है। अपने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम योगी सिंगापुर पहुंच गए हैं। वहीं उनके इस दौरे को यूपी में निवेश और रोज़गार की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। बता दें, सीएम योगी सिंगापुर के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मुलाक़ात करेंगे। साथ ही सिंगापुर में सियासी हस्तियों और निवेशकों से मुलाक़ात करेंगे। साथ ही वे 25 कंपनियों के प्रतिनिधियों से यूपी में निवेश को लेकर बातचीत करेंगे।
सीएम योगी का सिंगापुर में हुआ जोरदार स्वागत
आपको बता दें, सीएम योगी ने भगवा वस्त्रों में विदेश की धरती पर कदम रखा है। सीएम योगी के सिंगापुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरे को यूपी में निवेश और रोज़गार की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। सीएम योगी की यात्रा का मकसद उत्तर प्रदेश में निवेश और उद्योग को बढ़ावा देना है।
यूपी में टेमासेक का करोड़ का निवेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरों के साथ एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि, "आज सिंगापुर में टेमासेक के चेयरमैन श्री टीओ ची हियान और उनकी टीम के साथ एक अत्यंत सफल और उत्पादक बैठक हुई है। जिसमें उत्तर प्रदेश में डेटा सेंटर,लॉजिस्टिक हब और औद्योगिक बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में सॉवरेन इन्वेस्टमेंट (संप्रभु निवेश) की भागीदारी के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही मैंने वैश्विक निवेशकों के लिए राज्य के नीतिगत ढांचे और फास्ट-ट्रैकक्लीयरेंस की सुविधाओं को प्रमुखता से रेखांकित किया।" और टेमासेक, यूपी में हॉस्पिटल व लॉजिस्टिक के क्षेत्र में 1000 करोड़ रुपये निवेश कर रही है।
2017 के बाद सीएम योगी का दूसरा विदेशी दौरा
बता दें, कि मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ का यह दूसरा विदेशी दौरा है। वहीं इससे पहले, साल 2017 में उन्होंने म्यांमार की यात्रा की थी। जिसके बाद जापान और सिंगापूर की कई कंपनियां उत्तर प्रदेश में पहले से काम कर रही हैं। तो अब ऐसे में प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने की पूरी उम्मीद है।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)