'मछली, मांस और अंडा खाने से जनता को...',सीएम ममता बनर्जी का BJP पर आरोप!

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले ही राजनीतिक सगर्मियां तेज हो गई है। सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।

10 घंटे पहले

और पढ़े

  1. प्रेमी के साथ फरार हुई 40 साल की महिला, बच्चों की पुकार सुनकर लौटी घर
  2. बिहार बोर्ड ने फिर मारी बाजी, सबसे पहले जारी किया 10वीं 2026 का रिजल्ट, 139 स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में बनाई जगह
  3. TVK अध्यक्ष विजय थलापति ने जारी किया उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
  4. यूपी चुनाव से पहले भाजपा का विकास पर फोकस... नोएडा एयरपोर्ट बना सेंटर
  5. 2027 की तैयारी में समाजवादी पार्टी का बड़ा दांव! दादरी में अखिलेश यादव का शक्ति प्रदर्शन
  6. पश्चिम बंगाल चुनाव में BJP-TMC के बीच 'चार्जशीट' का 'खेला', आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
  7. महाराष्ट्र के पाखंडी बाबा की खुली पोल, खुद को शिव का अवतार बताकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप
  8. कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, कई श्रद्धालुओं की मौत और अन्य घायल
  9. एक थप्पड़ से बढ़ा विवाद, किराएदार ने ली मकान मालिक की बेटी की जान, जांच में जुटी पुलिस
  10. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में लहराई गई खामेनेई की तस्वीर, वीडियो वायरल
  11. योगी सरकार का बड़ा एक्शन! Puch AI डील रद्द, क्या है पूरा मामला?
  12. पारिवारिक कलह के बाद दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस
  13. आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, आग का गोला बनी बस, 14 यात्रियों की मौत और कई घायल!
  14. 'सरकार देश नहीं, 'प्राइवेट काउंसिल' चल रही...', केंद्र पर तेज यादव का कटाक्ष
  15. सीएम ममता बनर्जी को बड़ा झटका, असदुद्दीन ओवैसी ने की हुमायूं कबीर संग गठबंधन की घोषणा

West Bengal Election 2026:  पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले ही राजनीतिक सगर्मियां तेज हो गई है। सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। 29 मार्च रविवार को पुरुलिया में चुनावी रैली के दौरान कहा कि भाजपा लोगों को मछली, मांस और अंडा खाने से रोकना चाहती है और यह भी आरोप लगाया कि वे किसी धर्म में विश्वास नहीं करते। आगे सीएम ममता ने कहा कि बीजेपी के राज वाले राज्यों में दंगे होते हैं, आदिवासियों का शोषण किया जाता है।

बीजेपी के खिलाफ होनी चाहिए चार्जशीट: सीएम ममता

सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा कि बीजेपी के एक बड़े नेता ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। लेकिन उनके अनुसार असली चार्जशीट तो बीजेपी के खिलाफ होनी चाहिए। गुजरात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां पहले कई दंगे हो चुके हैं। वहीं अब ममता बनर्जी के इन बयानों के बाद राजनीतिक माहौल गरम कर दिया है।

जानें बंगाल चुनाव का शेड्यूल

बता दें, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को कराया जाएगा। वहीं इन चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल में इस बार कुल 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव में करीब 7 करोड़ वोटरों के हिस्सा लेने की बात कही जा रही है।

चुनाव में थर्ड जेंडर वोटर निभाएंगे अहम भागीदारी

1402 थर्ड जेंडर वोटर हैं, जो इस चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएंगे। पिछले चुनाव की बात करें तो साल 2021 में यहां 8 चरणों में मतदान हुआ था। उस चुनाव में TMC ने 215 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की थी। BJP को 77 सीटें मिली थीं। उस समय टीएमसी ने बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in