छत्तीसगढ़ के 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 12वीं परीक्षा में 3 बच्चों ने किया टॉप

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस वर्ष लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया।

29 April 2026

और पढ़े

  1. दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत
  2. पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, क्या होगा अगला कदम?
  3. जम्मू और श्रीनगर के बीच दौड़ी वंदे भारत ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी
  4. ICSE, ISC Result 2026: cisce.org पर जारी हुए नतीजे, ऐसे करें चेक
  5. बिहार के सीवान में रोड रेज में बीजेपी नेता मनोज सिंह के भांजे की हत्या, मुठभेड़ के बाद आरोप गिरफ्तार
  6. प्रवेश वाही बने दिल्ली के नए मेयर, मोनिका पंत बनीं डिप्टी मेयर
  7. TMC पर लगा धमकी का आरोप! इंसाफ के लिए IPS अजयपाल के पास पहुंचे मां-बेटे
  8. पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, यूपी की अर्थव्यवस्था की धुरी होगा साबित
  9. EVM पर टेप का खेल? वोटिंग के बीच BJP का बड़ा आरोप
  10. भवानीपुर में बूथ के बाहर क्यों बैठी ममता बनर्जी? सुवेंदु अधिकारी ने उठाए सवाल
  11. गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, मिनटों में 8 फ्लैट जलकर राख
  12. प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, यूपी को मिलेगा बड़ा कनेक्टिविटी बूस्ट
  13. बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, हर सीट पर दिलचस्प मुकाबले की तस्वीर; पीएम ने जनता से की अपील
  14. उमर अब्दुल्ला ने शिवराज सिंह चौहान को बताया 'जम्मू-कश्मीर का सच्चा दोस्त', श्रीनगर में ग्रामीण विकास परियोजनाओं की शुरुआत
  15. पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को होगा दूसरे चरण का मतदान, वोटिंग की सभी तैयारियां पूरी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस वर्ष लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 2:15 बजे होनी थी, लेकिन इसे एक घंटे देरी से 3:15 बजे आयोजित किया गया। रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा की गई थी।

10वीं बोर्ड परीक्षा में 3.21 लाख छात्र-छात्राएं हुए शामि

इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 3.21 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जबकि 12वीं में करीब 2.45 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया। 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच हुईं। हालांकि, 10वीं की हिंदी परीक्षा को तकनीकी कारणों से 10 अप्रैल को दोबारा आयोजित करना पड़ा, जिसके चलते परिणाम जारी करने में थोड़ी देरी हुई।

सीएम विष्णु देव साय ने परिणामों पर जताया खुशी

बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष परिणाम संतोषजनक रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिणामों पर खुशी जताते हुए बताया कि 12वीं का कुल पास प्रतिशत 83.04% और 10वीं का 77.15% रहा। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की और सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

10वीं कक्षा में तीन विद्यार्थियों ने हासिल किया पहला स्थान

संध्या नायक, परी रानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने 594 अंक (99.00%) प्राप्त कर शीर्ष स्थान पाया

दूसरे स्थान पर 5 छात्राएं रहीं रिया केशवानी, रानु सिद्धमयी साहू, रेणुका प्रधान, दीपांशी बौद्ध और नंदिता देवगन

जिन्होंने 593 अंक (98.83%) हासिल किए

12वीं परीक्षा में 3 बच्चों ने किया टॉप

12वीं कक्षा में बलौदाबाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया

दूसरे स्थान पर बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा रहीं

जबकि तीसरा स्थान कृष महंत ने हासिल किया

छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स देख सकते है:

cgbse.nic.in, results.cg.nic.in और cg.results.nic.in पर जाकर देख सकते हैं

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को वेबसाइट पर जाकर

'CGBSE 10th Result 2026' या 'CGBSE 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा

इसके बाद रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करने पर उनका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रखें

 Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in