
भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने जांच तेज करते हुए एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी घटना का पुनर्निर्माण (सीन रिक्रिएशन) शुरू कर दी है। इस दौरान टीम गिरिबाला सिंह के घर पर ट्विशा का एक डमी लेकर पहुंची, जहां करीब 6 अधिकारियों ने पूरे घर और कमरे की बारीकी से निरीक्षण किया। महिला अधिकारी भी इस टीम में शामिल है।
सीबीआई कर रही है सीन की रिक्रिएशन
सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही सीबीआई समर्थ और गिरिबाला सिंह के साथ मिलकर उस घटना का दोबारा क्रियान्वयन कर रहे है, जब ट्विशा को फंदे से उतारा गया था। जांच का मकसद यह समझना है कि घटनाक्रम किस तरह हुआ और क्या आरोपियों के बयान मौके की परिस्थितियों से मेल खाते हैं या नहीं।
इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
पुलिस ने पहले से ही इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। घर के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है और कटारा हिल्स थाना पुलिस समेत कई जवान मौके पर तैनात हैं ताकि जांच के दौरान किसी तरह की बाधा न आए।
80 किलोग्राम वजनी डमी का किया जा रहा है इस्तेमाल
सीबीआई 80 किलोग्राम वजनी डमी का इस्तेमाल कर उसी स्थान पर फांसी के दृश्य को दोहराएगी, जहां ट्विशा का शव फंदे से लटका मिला था। इस प्रक्रिया में यह जांच की जाएगी कि समर्थ द्वारा दिए गए बयान घटनास्थल की वास्तविक स्थिति से कितने मेल खाते हैं। साथ ही गिरिबाला सिंह से यह भी दिखवाया जाएगा कि उन्होंने कथित तौर पर गांठ खोलकर फंदा कैसे ढीला किया था। बता दें कि हिरासत के दौरान गिरिबाला सिंह ने घबराहट और बेचैनी की शिकायत भी थी और लगातार असहज महसूस करने की बात कही थी।
Written By Toshi Shah















