.jpg)
Tariff News: किसी भी देश से अपनी बात कैसे मनवानी है, अमेरिका बखूबी जानता है। इसी कड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों कुछ इस तरह कनाडा डरा है कि,उसने कई बड़े फैसले ही बदल डाले। दरअसल, सुनने में आ रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बाद टैरिफ, रक्षा खर्च, विमान सर्टिफिकेशन और लड़ाकू विमानों की खरीद जैसे मुद्दों में नरमी दिखी। अब यह साफ है कि कनाडा अमेरिका के दबाव को नजरअंदाज नहीं कर सकता। आइए जानते है ऐसे कौन से फैसले है, जिसे कनाडा ने डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बाद 7 दिनों में ही बदल डाली।
दबाव में कनाडा,अमेरिका से व्यापार वार्ता करेगा
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। जो इन टैरिफ में कनाडा पर लगाया गया फेंटेनाइल टैरिफ भी शामिल था। वहीं कनाडा के ट्रेड मंत्री डॉमिनिक लेब्लांक का कहना है कि ये टैरिफ अनुचित थे। हालांकि पूरी तरह राहत नहीं मिली है। लेकिन स्टील, एल्युमीनियम और ऑटोमोबाइल पर टैरिफ अभी भी लागू हैं। इस पर कनाडा अमेरिका से बातचीत करने वाला है। खबर है कि अमेरिका-कनाडा-मेक्सिको के बीच USMCA व्यापार समझौते की समीक्षा होने वाली है। जो 500 मिलियन से ज्यादा लोगों के बाजार को कवर करता है। इसी वजह से कनाडा अभी भी दबाव में है।
NATO के लिए रक्षा खर्च बढ़ाएगा कनाडा
आपको बता दें, लंबे समय से ट्रंप NATO देशों से अपने रक्षा बजट को जीडीपी के 2% तक बढ़ाने को कह रहे है। अब कनाडा के तरफ से इसी वित्त वर्ष में 2% लक्ष्य हासिल करने का दावा किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, कनाडियन आर्म्ड फोर्सेस (CAF) में भर्ती के आवेदन करीब 13% बढ़े हैं। साथ ही कनाडा ने कहा है कि वह अपनी संप्रभुता और सुरक्षा मजबूत करने के लिए रक्षा निवेश का तरीका भी बदलेगा।
गल्फस्ट्रीम जेट को दी मंजूरी
कुछ दिन पहले ही 30 जनवरी को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया था कि कनाडा ने गल्फस्ट्रीम G500, G600, G700 और G800 जेट को सर्टिफाई नहीं किया। जिसके बाद उन्होंने धमकी दी कि अगर फैसला नहीं बदला गया तो, कनाडा से बने सभी विमानों को डी-सर्टिफाई कर, 50% टैरिफ लगा देंगे। इसके बाद 15 फरवरी को कनाडा ने ट्रांसपोर्टगल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस के GVII-G500 और GVII-G600 को सर्टिफिकेट दे दिया। वहीं G700 और G800 को लेकर अभी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से बातचीत चल रही है। जानकारी के लिए बता दें, गल्फस्ट्रीम, अमेरिकी कंपनी जनरल डायनामिक्स कॉरपोरेशन की सहायक कंपनी है।
घरेलू सामान खरीदने की अपील
अब प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने नागरिकों से बाय कैनेडियन यानी घरेलू सामान खरीदने की अपील की। आगे उन्होंने कहा कि, जब विदेश से अर्थव्यवस्था को खतरा हो, तो देश को वही करना चाहिए जो उसके नियंत्रण में है। और नई नीति के तहत कनाडाई कंपनियों और मजदूरों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
कनाडा नहीं करना चाहता है अमेरिका को नाराज
सूत्रों की माने तो, कनाडा ने अमेरिका से 14 अतिरिक्त F-35 लड़ाकू विमानों के लिए एडवांस पेमेंट कर दिया। हालांकि सार्वजनिक तौर पर ये संकेत देने की कोशीश की गई है कि इस डील को रद्द करने पर विचार किया जा सकता है। लेकिन दूसरी तरफ कनाडा का अमेरिका को पैसे देना साफ दिखाता है कि वो अमेरिका को किसी भी हाल में नाराज नहीं कर सकता है। इससे साफ है कि रक्षा मामलों में भी कनाडा अब सख्ती दिखाने की स्थिति में नहीं है। कुलमिलाकर कनाडा का 75% से ज्यादा निर्यात अमेरिका को जाता है। तो अब ऐसे में 25 से 50% टैरिफ उसकी अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। यही वजह है कि कनाडा ने तेजी से फैसले बदले और अमेरिका के साथ टकराव कम करने की कोशिश की।
Writen By: Geeta Sharma


.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)