असम चुनाव से पहले BJP का मास्टरस्ट्रोक, जारी किया 31 वादों का 'संकल्प पत्र'

Assam Election 2026: आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने 31 मार्च मंगलवार को 'संकल्प पत्र' जारी किया है।

14 घंटे पहले

और पढ़े

  1. गुजरात के सूरत में बड़ा हादसा, लिंबायत की एक इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
  2. बिहार में नालंदा के शीतला मंदिर में मची भगदड़, 8 की मौत, केन्द्र और राज्य सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
  3. पिता ने डांटा तो बेटी ने मौत को लगाया गले, होली पर घर आई थी युवती, जांच में जुटी पुलिस
  4. यूपी PCS 2024 फाइनल रिजल्ट जारी, टॉप 10 में लड़कियों का दबदबा... नेहा पांचाल ने हासिल किया पहला स्थान
  5. 'मछली, मांस और अंडा खाने से जनता को...',सीएम ममता बनर्जी का BJP पर आरोप!
  6. प्रेमी के साथ फरार हुई 40 साल की महिला, बच्चों की पुकार सुनकर लौटी घर
  7. बिहार बोर्ड ने फिर मारी बाजी, सबसे पहले जारी किया 10वीं 2026 का रिजल्ट, 139 स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में बनाई जगह
  8. TVK अध्यक्ष विजय थलापति ने जारी किया उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
  9. यूपी चुनाव से पहले भाजपा का विकास पर फोकस... नोएडा एयरपोर्ट बना सेंटर
  10. 2027 की तैयारी में समाजवादी पार्टी का बड़ा दांव! दादरी में अखिलेश यादव का शक्ति प्रदर्शन
  11. पश्चिम बंगाल चुनाव में BJP-TMC के बीच 'चार्जशीट' का 'खेला', आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
  12. महाराष्ट्र के पाखंडी बाबा की खुली पोल, खुद को शिव का अवतार बताकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप
  13. कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, कई श्रद्धालुओं की मौत और अन्य घायल
  14. एक थप्पड़ से बढ़ा विवाद, किराएदार ने ली मकान मालिक की बेटी की जान, जांच में जुटी पुलिस
  15. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में लहराई गई खामेनेई की तस्वीर, वीडियो वायरल

Assam Election 2026: आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने 31 मार्च मंगलवार को 'संकल्प पत्र' जारी किया है। बीजेपी ने असम के लिए कुल 31 वादों का पिटारा खोला है। संकल्प पत्र' केंद्रीय मंत्री सीतारमण ने जारी किया है। इस दौरान सर्बानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया और अन्य लोग भी मौजूद थे।

एक दशक की उपलब्धियों पर आधारित है घोषणापत्र

भारतीय जनता पार्टी का 'संकल्प पत्र' जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री सीतारमण ने कहा, "यह घोषणापत्र एक दशक की उपलब्धियों पर आधारित है। मैं एक ऐसे राज्य को देख रही हूं, जिसका कायाकल्प हुआ है। जो कांग्रेस के 6 दशकों के शासन में कभी संभव नहीं हो पाता।

वित्त मंत्री सीतारमण जारी किया 'संकल्प पत्र'

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने असम विधानसभा के लिए भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जारी किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार का घोषणापत्र एक दशक की उपलब्धियों पर आधारित है। इस राज्य का कायाकल्प हुआ है। जो जैसा कांग्रेस के शासन में कभी संभव नहीं हो पाता। इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण के साथ-साथ केंद्र के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

'भाजपा के शासन में असम में विकास हुआ है'

आगे सीतारमण ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास पर कांग्रेस का कोई ध्यान नहीं था। असम में शांति बहाल, विकास तभी संभव है जब यहां पर स्थिरता होगी। राज्य में बीजेपी के शासन के दौरान अवसरों में वृद्धि हुई। इस वजह से असम के युवा राज्य में वापस लौटने लगे हैं।

कांग्रेस के चलते असम में 32 सालों तक अफस्पा कानून रहा

अंत में सीतारमण ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण असम में 32 सालों तक अफस्पा कानून रहा। 'संकल्प पत्र' को लेकर केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा, 'संकल्प पत्र' तैयार करने के पीछे की वजह यह है कि हम असम से जुड़े सभी हिस्सों में लोगों के पास गए। ताकि लोगों के सुझाव ले सकते की अगले कार्यकाल में क्या करना है।

'असम के विकास के लिए भारत सरकार काम करेंगी'

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जारी हुए 'संकल्प पत्र' पर कहा कि आज केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण की उपस्थिति यह संकेत है कि असम के विकास के लिए भारत सरकार और असम सरकार एकजुट होकर काम करेंगी। 

 9 अप्रैल को असम में होगा मतदान 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि रविवार 15 मार्च को असम विधानसभा चुनाव 2026 के कार्यक्रम का ऐलान किया गया था। चुनाव आयोग के अनुसार, चुनाव एक चरण में होगा। असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को और बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं इन सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in