बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी किया 'भरोसा पत्र', महिलाओं को ₹3000 महीना देने का वादा

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

12 घंटे पहले

और पढ़े

  1. उज्जैन में बड़ा हादसा, 70 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  2. दिल्ली पुलिस ने 'पारो' को किया गिरफ्तार, महिलाओं को बनाती थी निशाना
  3. मथुरा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 9 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  4. नोएडा में एमिटी छात्र हर्षित की मौत हादसा या साजिश? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा!
  5. अमित शाह आज करेंगे BJP के ‘संकल्प पत्र’ का ऐलान, बंगाल में सियासी हलचल तेज
  6. असम में हुई रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़ा जनता का विश्वास
  7. UP Final Voter List 2026: अंतिम मतदाता सूची आज होगी जारी, चुनावी रणनीतियों पर पड़ेगा सीधा असर
  8. बंगाल चुनाव में बड़ा धमाका: ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से नाता, अब अकेले लड़ेंगे चुनाव
  9. बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? तेजप्रताप यादव ने सम्राट चौधरी के नाम पर लगाई मुहर!
  10. मेरठ में पलटी स्कूल बस, 10 बच्चे घायल, जांच में जुटी पुलिस
  11. भवानीपुर सीट से सीएम ममता ने भरा नामांकन, फिर सुवेंदु के साथ होगी टक्कर
  12. मणिपुर के बिष्णुपुर में बम धमाके के बाद हालात तनावपूर्ण, कर्फ्यू और इंटरनेट बंद
  13. दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में बढ़ी PNG की कीमत, जानिए कहां कितना महंगा हुआ गैस
  14. 1 मिनट में 25 शब्द भी टाइप नहीं कर पाए 3 क्लर्क, DM ने बना दिया चपरासी
  15. बंगाल चुनाव से पहले बड़ा धमाका, 91 लाख वोटरों के कटे नाम! TMC ने चुनाव आयोग पर लगाया 'पक्षपात' का आरोप

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने 10 अप्रैल शुक्रवार को कोलकाता में चुनावी घोषणापत्र जारी किया, जिसे 'भरोसा पत्र' नाम दिया गया है।

घोषणा पत्र पर क्या बोले शाह

इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंच से घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि यह दस्तावेज विकसित बंगाल का पूरा रोडमैप पेश करता है और राज्य की जनता को निराशा से बाहर निकालने का रास्ता दिखाता है।

घोषणापत्र में बीजेपी ने किए बड़े वादे

घोषणापत्र में कई बड़े वादे किए गए हैं। बीजेपी ने सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसके अलावा, राज्य में 6 महीने के भीतर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का वादा किया गया है। पार्टी ने 45 दिनों के भीतर सातवें वेतन आयोग को लागू करने और केंद्र सरकार की योजनाओं को राज्य में प्रभावी तरीके से लागू करने की बात भी कही है।

'भरोसा पत्र' में घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस नीति

घोषणापत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सख्त रुख अपनाया गया है। बीजेपी ने घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को जेल भेजने का वादा किया है। पार्टी का कहना है कि हिंसा और घोटालों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुवाई में कमेटी बनाई जाएगी। इस भरोसा पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 6 गारंटियों को भी शामिल किया गया है। इनमें भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई, सरकारी सिस्टम को जनता के लिए जवाबदेह बनाना, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और शरणार्थियों को अधिकार देने जैसे मुद्दे प्रमुख हैं।

जानें कब है पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026?

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। 294 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं और मतदाताओं को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं।

 Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in