बिहार में CM की प्रक्रिया तेज, शिवराज सिंह चौहान बने बीजेपी के सेंट्रल ऑब्जर्वर

बिहार में बीजेपी नया सीएम चुनने के लिए अब शिवराज सिंह चौहान को आगे कर चुकी है। बिहार में विधायक दल का नेता चुनने के लिए बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सेंट्रल ऑब्जर्वर बना दिया है।

9 घंटे पहले

और पढ़े

  1. बंगाल के सिलीगुड़ी रैली में पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, कहा- TMC की हार तय...
  2. बंगाल के बांकुड़ा में सीएम Yogi की हुंकार! कहा- बंगाल में बदलाव तय, पुरानी शान लौटाने...
  3. प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाकर महिला से गैंगरेप, चलती कार में दरिंदगी कर राजस्थान में फेंका!
  4. सपा पर ब्रजेश पाठक का वार, कहा- अल्पसंख्यक अपना नेतृत्व चुनें, समाजवादी पार्टी खत्म...
  5. पूर्वी दिल्ली के कोचिंग सेंटर में लगी आग, सुरक्षा इंतजामों की पोल खुली, जांच में जुटी पुलिस
  6. तेजस्वी यादव का BJP-RSS पर वार, कहा-'संविधान बदलने की कोशिश कर रही है भाजपा...'
  7. LPG की किल्लत ने बदला शादी का ट्रेंड, दिल्ली में बढ़ी कोर्ट मैरिज की डिमांड
  8. वृंदावन नाव हादसा : पीएम मोदी ने जताया शोक, 2-2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा, लापता लोगों की तलाश जारी
  9. पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज, BJP-TMC में तीखी जुबानी जंग
  10. बंगाल में रैलियों का शनिवार, पीएम मोदी, अमित शाह और ममता बनर्जी की ताबड़तोड़ रैलियां
  11. असम के एक बूथ पर दोबारा वोटिंग, BJP-कांग्रेस समर्थकों के झड़प के बाद लिया गया फैसला
  12. उज्जैन में बड़ा हादसा, 70 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  13. दिल्ली पुलिस ने 'पारो' को किया गिरफ्तार, महिलाओं को बनाती थी निशाना
  14. मथुरा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 9 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  15. बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी किया 'भरोसा पत्र', महिलाओं को ₹3000 महीना देने का वादा

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। शिवराज सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय पर्यवेक्षक (सेंट्रल ऑब्जर्वर) नियुक्त किया है, जिससे यह साफ हो गया है कि राज्य में नया मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया अब औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है।

पार्टी ने पत्र के जरिए दी जानकारी

पार्टी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव की निगरानी करेंगे। इसका सीधा मतलब है कि मुख्यमंत्री पद के लिए अंतिम फैसला उनकी देखरेख में लिया जाएगा। यह कदम इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि अब तक केवल संभावनाओं और नामों की चर्चा ही चल रही थी, लेकिन कोई आधिकारिक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई थी।

2 से 3 दिन में मिल सकता है बिहार का सीएम

जानकारी के अनुसार, चौहान आज या कल तक पटना पहुंच सकते हैं और विधायकों के साथ बैठक कर नेता के चयन की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इस घटनाक्रम के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि अगले 2–3 दिनों में बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।

सम्राट चौधरी सीएम दौड़ में सबसे आगे

इस पूरे घटनाक्रम के बीच, नीतीश कुमार के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह सवाल राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। वहीं, सीएम की संभावित नामों की बात की जाएं, तो सम्राट चौधरी को इस दौड़ में आगे बताया जा रहा है। इसके अलावा विजय कुमार सिन्हा, श्रेयसी सिंह, संजय जायसवाल और नित्यानंद राय जैसे कई नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि, अब तक किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Written By Toshi Shah 

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in