
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखलाओं के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान अब श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। वहीं, महज 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। सूर्यकुमार यादव की जगह अय्यर को कप्तानी सौंपी गई है।
आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का कार्यक्रम
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मुकाबलों के बाद भारतीय टीम आयरलैंड पहुंचेगी, जहां दो टी20 मैच खेले जाएंगे। यह दोनों मुकाबले बेलफास्ट में आयोजित होंगे।
* पहला टी20: 26 जून
* दूसरा टी20: 28 जून
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज
आयरलैंड दौरे के बाद भारत इंग्लैंड में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा। सीरीज का आगाज 1 जुलाई से होगा।
जानिए पूरा शेड्यूल
* 1 जुलाई – रिवरसाइड ग्राउंड (रात 10 बजे)
* 4 जुलाई – ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (शाम 7 बजे)
* 7 जुलाई – ट्रेंट ब्रिज (रात 10 बजे)
* 9 जुलाई – ग्लूस्टरशायर (रात 10 बजे)
* 11 जुलाई – द एजेस बाउल (शाम 7 बजे)
इस दौरे में सभी की नजरें नए कप्तान श्रेयस अय्यर और युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जिन्हें पहली बार भारतीय सीनियर टीम में मौका मिला है।
Written By Toshi Shah















