.jpg)
Badshah Song Controversy: पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह अक्सर अपने गानों के वजह से सुर्खियों में बने रहते है। बता दें, एक बार फिर अपने नए गाने के के वजह से सिंगर बादशाह चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, सिंगर का नया गाना 'टटिहरी' रिलीज हुआ, जिसके बाद से वे विवाद में फंस गए हैं। वहीं हरियाणा महिला आयोग की तरफ से उन्हें समन भेजा गया है और जवाब मांगा गया है।
गाने का टाइटल 'टटिहारी' से बढ़ा विवाद
आपको बता दें, सिंगर बादशाह का हाल ही में एक गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल 'टटिहारी' है, ये एक हरियाणवी फोक सॉन्ग है। हालांकि हरियाणा महिला आयोग की तरफ से गाने की लाइन्स पर आपत्ति जताई गई है। साथ ही गाने के वीडियो के एक सीन को लेकर भी सवाल किया गया है। वहीं अब सिंगर बादशाह को हरियाणा राज्य महिला की तरफ से समन जारी किया है। जिसमें पक्ष रखने के लिए 13 मार्च को आयोग के समक्ष पेश होने को कहा गया है।
रैप सॉन्ग की लाइन पर की गई शिकायत
मिली जानकारी के मुताबिक पानीपत की नारी तू नारायणी संस्था की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार की शिकायत पर महिला आयोग ने यह नोटिस जारी किया है। शिकायत में बादशाह के रैप सॉन्ग की लाइन 'आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने' पर आपत्ति जताई गई है।
बादशाह को देनी होगी सफाई
गाने की वीडियो में स्कूल ड्रेस में नाबालिग बच्चियों को हरियाणा रोडवेज की बस पर चढ़कर स्कूल बैग के साथ नाचते और स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया है। वहीं अब सहारण खाप ने भी ऐतराज दर्ज जताया है। कहा जा रहा कि बादशाह को इस मामले में सफाई देनी होगी। बता दें, बादशाह का ये गाना 1 मार्च को रिलीज हुआ है, 5 दिन पहले रिलीज हुए इस गाने पर 4.2 मिलियन व्यूज हैं।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)



.jpg)