अमेरिका-ईरान तनाव के बीच, Strait of Hormuz से होकर भारत पहुंचा 'देश गरिमा'

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय तेल आपूर्ति के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है। भारतीय क्रूड ऑयल टैंकर 'देश गरिमा' सफलतापूर्वक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर भारत पहुंच गया है।

2 घंटे पहले

और पढ़े

  1. जर्मनी के मूर्स गुरुद्वारे में चली तलवारें, हिंसक झड़प में 11 से ज्यादा लोग घायल!
  2. अजीत डोभाल ने की सऊदी अरब के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात, मिडिल ईस्ट के तनाव पर चर्चा
  3. अमेरिका-ईरान के युद्ध बीच, उत्तर कोरिया ने दागी कई बैलिस्टिक मिसाइलें!
  4. ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज! अमेरिकी नाकाबंदी ना हटने पर एक्शन
  5. ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने को लेकर तैयार
  6. होर्मुज पर अमेरिकी नाकेबंदी! भारत के फंसे 15 जहाज , 48 घंटे बेहद अहम
  7. इतिहास में पहली बार सैनिकों का रोबोटों के समक्ष सरेंडर! Volodymyr Zelensky का बड़ा दावा
  8. मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा इशारा, पाकिस्तान में हो सकती है अगली कूटनीतिक की बैठक
  9. पाक-चीन कूटनीति में हलचल, इशाक डार ने वांग यी को दी इस्लामाबाद वार्ता की जानकारी
  10. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- समझौते के लिए बेचैन है....
  11. पोप लियो की आलोचना के बाद ट्रंप का बड़ा विवाद! जीसस के रूप में तस्वीर वायरल
  12. ईरान-अमेरिका शांति वार्ता फेल! 'डील के बेहद करीब थे, पर अंतिम समय में वॉशिंगटन मुकर गया'— ईरान का बड़ा आरोप
  13. Bangladesh Violence: बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, रंगपुर और कुश्तिया में हिंदुओं के घरों-दुकानों में भारी तोड़फोड़
  14. Trump on Iran: 'नतीजा कुछ भी हो, हम जीत चुके हैं', ईरान वार्ता पर ट्रंप के बेबाक बोल!
  15. इस्लामाबाद वार्ता से पहले Donald Trump की चेतावनी, कहा- सैन्य विकल्प तैयार...

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय तेल आपूर्ति के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है। भारतीय क्रूड ऑयल टैंकर 'देश गरिमा' सफलतापूर्वक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर भारत पहुंच गया है। यह टैंकर भारी मात्रा में कच्चा तेल लेकर आया है और फिलहाल मुंबई तट से कुछ नॉटिकल मील दूर समुद्र में एंकर पर खड़ा है। इस जहाज के सुरक्षित पहुंचने से देश में संभावित ईंधन संकट को लेकर बड़ी राहत मिली है।

भारतीय झंडा लगा टैंकर समुद्री सीमा पर पहुंचा

जानकारी के अनुसार, 'देश गरिमा' ने 18 अप्रैल को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अपनी यात्रा शुरू की थी। उस समय क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति बेहद तनावपूर्ण थी, क्योंकि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा कई व्यापारिक जहाजों पर फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी थीं। इसके बावजूद यह भारतीय झंडा लगा टैंकर बिना रुके आगे बढ़ता रहा और सुरक्षित रूप से भारतीय समुद्री सीमा तक पहुंच गया। जहाज पर कुल 31 भारतीय नाविक सवार हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

भारत ने की ईरान से ये अपील

मार्च से खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर भारत पहुंचने वाला यह दसवां भारतीय जहाज है। यह आंकड़ा इस बात का संकेत है कि जोखिम के बावजूद भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए समुद्री मार्गों का उपयोग जारी रखे हुए है। भारत सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। इसी कड़ी में भारत ने ईरान से अपील की है कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग प्रदान करें।

2 अन्य भारतीय जहाज को करना पड़ा था फायरिंग का सामना

गौरतलब है कि हाल ही में 2 अन्य भारतीय जहाज—VLCC 'सन्मार हेराल्ड' और बल्क कैरियर 'जग अर्णव' को भी इसी मार्ग से गुजरते समय IRGC की फायरिंग का सामना करना पड़ा था। इन घटनाओं के बाद दोनों जहाजों को अपनी यात्रा बीच में ही रोककर वापस लौटना पड़ा था। हालांकि इन हमलों में किसी भी क्रू सदस्य को चोट नहीं आई, लेकिन इसने क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।

भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए कर रहा प्रयास

'देश गरिमा' का सुरक्षित भारत पहुंचना न केवल भारतीय समुद्री क्षमता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। आने वाले समय में क्षेत्रीय हालात कैसे बदलते हैं, इस पर वैश्विक बाजार और ऊर्जा आपूर्ति की दिशा काफी हद तक निर्भर करेगी।

 Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in