.jpg)
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। ईरान की स्थानीय मीडिया ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के एक लड़ाकू विमान के पायलट को पकड़ लिया है। यह दावा ऐसे समय में सामने आया है जब क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं और हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।
अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को ईरान ने मार गिराया
सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया था कि उसने अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। F-35 को दुनिया के सबसे आधुनिक और महंगे फाइटर जेट्स में गिना जाता है, जो अत्याधुनिक स्टेल्थ तकनीक और एडवांस हथियारों से लैस होता है।
अमेरिकी पायलट को जिंदा पकड़ने पर मिलेगा ईनाम
कहा जा रहा कि हमले के बाद विमान के पायलट ने दक्षिण-पश्चिम ईरान में इजेक्ट किया और पैराशूट की मदद से सुरक्षित उतरने की कोशिश की। जिसके बाद ईरान में घोषणा की गई की। अगर कोई व्यक्ति अमेरिकी पायलट को जिंदा पकड़कर सुरक्षा एजेंसियों के हवाले करता है, तो उसे बड़ा इनाम दिया जाएगा।
अमेरिकी पायलट के पकड़े जाने के दावे पर अमेरिका चुप क्यों?
वहीं दूसरी ओर, इस पूरे मामले पर अब तक अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे स्थिति को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह दावा सही साबित होता है, तो यह घटना क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा सकती है।
मिडिल ईस्ट में जंग से तनाव बरकरार
मिडिल ईस्ट में पहले से ही तनावपूर्ण हालात के बीच यह घटना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय बन सकती है। आने वाले समय में इस मामले पर दोनों देशों की प्रतिक्रिया और स्थिति की वास्तविकता साफ होने की उम्मीद है।
Writen By: Geeta Sharma




.jpg)
.jpg)



.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)

