पाकिस्तान के बाद अब मिस्र की एंट्री, अमेरिका-ईरान वार्ता में बढ़ी कूटनीतिक हलचल

अमेरिका-ईरान के बीच पीस टॉक को लेकर अबतक सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी का बड़ा बयान सामने आया है।

11 घंटे पहले

और पढ़े

  1. ईरान ने शर्तें नहीं मानीं तो हमला करेंगे,डील की कोई जल्दी नहीं: ट्रंप
  2. अमेरिका-ईरान वार्ता पर अभी फैसला बाकी, ट्रंप ने समझौते को नहीं दी अंतिम मंजूरी
  3. शांति वार्ता के बीच बढ़ा तनाव... ईरान का अमेरिकी फाइटर जेट गिराने के दावे पर US का जवाब; कहा- ये झूठा...
  4. ईरान की दोटूक चेतावनी, कहा- ट्रंप के दबाव में झुकेंगे....
  5. होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका सख्त, ट्रंप ने ओमान और ईरान को दी चेतावनी
  6. इजराइल विरोध पर घिरा पाकिस्तान, अमेरिकी सांसद ने कहा- न्यूट्रल नहीं इस्लामाबाद...
  7. ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की अमेरिका-इजरायल को खुली चेतावनी, मुस्लिम देशों से सहयोग की अपील
  8. रूस की चेतावनी: विदेशी नागरिक तुरंत छोड़ें कीव, बड़े हमले का खतरा
  9. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने किया ताजमहल का दीदार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  10. जयशंकर और रुबियो के बीच ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा
  11. पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, जाफर एक्सप्रेस को बनाया निशाना; BLA ने ली जिम्मेदारी
  12. इबोला के नए ‘बुंडीबुग्यो’ स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, WHO ने जारी की बड़ी चेतावनी
  13. ट्रंप की मौजूदगी में व्हाइट हाउस के बाहर चलीं 30 गोलियां, जवाबी कार्रवाई में मारा गया हमलावर
  14. Donald Trump की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश का खुलासा, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
  15. मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद, समझौते के करीब अमेरिका और ईरान

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित परमाणु समझौते को लेकर चल रही कूटनीतिक गतिविधियों में पाकिस्तान का नाम लगातार चर्चा में है। रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ईरानी नेतृत्व के साथ नियमित संपर्क बनाए हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी कई बार उनकी भूमिका की सराहना कर चुके हैं। हालांकि, एक अन्य देश भी पर्दे के पीछे क्षेत्रीय तनाव कम करने की दिशा में सक्रिय है और वह है मिस्र (Egypt)।

मिस्र के राष्ट्रपति ने फ्रांस के राष्ट्रपति से की बात

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी (Abdel Fattah el-Sisi) ने हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन (Emmanuel Macron) के साथ मध्य पूर्व की मौजूदा परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान अल-सीसी ने स्पष्ट किया कि मिस्र अमेरिका और ईरान के बीच व्यापक समझौते की दिशा में सहयोग कर रहा है, उन्होंने कहा कि काहिरा विभिन्न पक्षों के साथ लगातार संवाद बनाए हुए है ताकि दोनों देशों के बीच किसी स्थायी समाधान का मार्ग प्रशस्त हो सके।

अल-सीसी ने कही ये बात

अल-सीसी के अनुसार, इस पूरे मुद्दे पर मिस्र की नीति अंतरराष्ट्रीय कानून, देशों की संप्रभुता और प्राकृतिक संसाधनों पर उनके अधिकारों के सम्मान के सिद्धांतों पर आधारित है, उनका मानना है कि क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए संवाद और कूटनीति ही सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

मैक्रों ने क्षेत्रीय शांति की बात की

वहीं, मैक्रों ने भी क्षेत्रीय शांति की आवश्यकता पर बल दिया, उन्होंने कहा कि फ्रांस ऐसे प्रयासों का समर्थन करता है जो मध्य पूर्व को अस्थिरता और संघर्ष से दूर रख सकें। उन्होंने विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समुद्री मार्ग हर हाल में खुला रहना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय जहाजरानी पर किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।

तेहरान से समझौते की संभावना पहले से अधिक मजबूत- ट्रंप

इस बीच, ट्रंप ने एक साक्षात्कार में दावा किया कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच समझौते की संभावना पहले से अधिक मजबूत हुई है। उनके अनुसार, बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और दोनों पक्ष किसी निष्कर्ष के करीब पहुंच रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि कूटनीतिक प्रयास विफल होते हैं, तो अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है।

 

 

 

Written By Toshi Shah   

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in