पंजाब चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने थामा कमल

Raghav Chadha Join BJP: आम आदमी पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है। बता दें, आम आदमी पार्टी के कई प्रमुख चेहरे भाजपा में शामिल हो गए हैं।

23 घंटे पहले

और पढ़े

  1. UP Election 2027: 25 सीटों पर की मांग पर अड़े रामदास अठावले, बोले– BJP मानी तो गठबंधन, वरना अकेले लड़ेंगे चुनाव
  2. बंगाल चुनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, अशोक लाहिड़ी को मिली नीति आयोग की कमान
  3. तेलंगाना की राजनीति में हलचल, के. कविता का बड़ा ऐलान; लॉन्च की नई पार्टी
  4. बंगाल में चुनाव जीतने पर किसे CM बनाएगी भाजपा, अमित शाह ने कर दिया खुलासा
  5. दमदम में गरजे पीएम मोदी, कहा-'TMC का दीया बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है'
  6. बंगाल से 'ममता दीदी' का सूपड़ा साफ होने वाला है: अमित शाह का बड़ा दावा
  7. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी : 10वीं में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा ने किया टॉप
  8. मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान हुमायूं कबीर और TMC समर्थकों में झड़प, पुलिस पर भी हुआ हमला
  9. आज शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, ऐसे करें चेक
  10. तमिलनाडु में नई सियासी जंग, विजय की एंट्री से बदला DMK और AIADMK का खेल
  11. मतदान से पहले चुनाव आयोग बड़ा फैसला, उम्मीदवार अब नहीं छोड़ पाएंगे अपना क्षेत्र
  12. नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बीच 26 दिन में छोड़ा पद
  13. JDU ने जारी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची, संजय कुमार झा बने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष
  14. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना
  15. मालेगांव ब्लास्ट केस में बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, चारों आरोपी बरी

Raghav Chadha Join BJP: आम आदमी पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है। बता दें, आम आदमी पार्टी के कई प्रमुख चेहरे भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस खबर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सबसे बड़ी बात ये है कि इसमे राघव चड्ढा का नाम शामिल है। जिन्हें आम आदमी पार्टी का युवा और प्रभावशाली चेहरा माना जाता रहा है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अपनी साफ-सुथरी छवि और मजबूत पक्ष रखने के लिए जाने जाते हैं। पार्टी की रणनीति और वित्तीय मामलों में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके संभावित कदम को AAP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

संदीप पाठक

इसी कड़ी में संदीप पाठक का नाम भी चर्चा में है। संदीप पाठक, जो पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रहे हैं, संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनका जाना AAP के संगठनात्मक ढांचे को कमजोर कर सकता है।

अशोक मित्तल

अशोक मित्तल, जो लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक और राज्यसभा सांसद हैं, भी इस सूची में शामिल बताए जा रहे हैं। शिक्षा और उद्योग जगत में उनकी मजबूत पहचान रही है, और उनका राजनीतिक रुख बदलना कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

क्रिकेटर हरभजन सिंह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह का नाम भी इस घटनाक्रम में जोड़ा जा रहा है। क्रिकेट से राजनीति में आए हरभजन सिंह अपनी लोकप्रियता और जनसंपर्क क्षमता के कारण AAP के लिए एक मजबूत चेहरा थे। उनका संभावित निर्णय खेल और राजनीति दोनों क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गया है।

उद्योगपति राजेंद्र गुप्ता

उद्योगपति राजेंद्र गुप्ता, जिन्हें व्यापार और उद्योग में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है, भी कथित तौर पर पार्टी छोड़ने वालों में शामिल हैं। उनका अनुभव और प्रभाव पंजाब की राजनीति में AAP के लिए महत्वपूर्ण रहा है।

विक्रमजीत सिंह साहनी

इसी तरह विक्रमजीत सिंह साहनी का नाम भी सामने आ रहा है। समाजसेवा और उद्योग से जुड़े साहनी AAP के राज्यसभा सांसद रहे हैं और उनका जाना पार्टी के लिए एक और झटका माना जा रहा है।

स्वाति मालीवाल

स्वाति मालीवाल का नाम भी चर्चाओं में है। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल महिलाओं के अधिकारों के मुद्दों पर मुखर रही हैं। हाल के समय में उनका पार्टी नेतृत्व, खासकर अरविंद केजरीवाल के साथ विवाद भी सुर्खियों में रहा है, जिसने इन अटकलों को और बल दिया है।


AAP सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई: राघव चड्ढा


संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को AAP सांसद राघव चड्ढा ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आप पर निशाना साधा। राघव चड्ढा ने कहा, "हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि जिस AAP को ''मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है।

 राघव चड्ढा ने नितिन नवीन से मुलाकात की

जानकारी के लिए बता दें, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने बीजेपी कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से पार्टी हेडक्वार्टर में मुलाकात की। आपको बता दें, राज्यसभा में AAP के 2/3 सांसदों ने भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

राघव चड्ढा पर क्या बोले संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल?

वहीं अब राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने का बाद आप के दिग्गज नेताओं ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। बता दें, पार्टी में हुई इस टूट को लेकर AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का पंजाब में ऑपरेशन लोटस शुरू हो गया है। AAP के बागी सांसदों को पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी।


इनके अलावा आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। बचा दें, अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बीजेपी पर निशाना साधा।

पोस्ट में केजरीवाल ने लिखा है - 'बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का'। इससे साफ है कि आम आदमी पार्टी को राजनीतिक रूप से काफी बड़ा नुकसान हुआ है।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in