.jpg)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मोकामा सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। जेल में बंद जेडीयू नेता अनंत सिंह ने यहां से 28,206 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। अनंत सिंह को कुल 91,416 वोट मिले, जबकि राजद उम्मीदवार और सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को 63,210 वोट मिले। जन सुराज पार्टी के प्रियदर्शी पीयूष 19,365 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
गिरफ्तारी के बावजूद बढ़ी लोकप्रियता
मतदान शुरू होने से पहले ही अनंत सिंह को एक हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के अनुसार, जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह, उनके दो साथियों मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी पुलिस ने पकड़ा था। सिंह को कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन जनता ने फिर भी उन्हें बड़ी संख्या में वोट दिया।
मोकामा: बाहुबलियों का गढ़
मोकामा चुनाव हमेशा से बाहुबलियों के लिए मशहूर रहा है। यहां की राजनीति वर्षों से तीन बड़े नामों के इर्द-गिर्द घूमती रही है अनंत कुमार सिंह, उनके भाई दिलीप सिंह सूरजभान सिंह यहां इस बार मुकाबला मुख्य रूप से अनंत सिंह बनाम सूरजभान सिंह परिवार के बीच रहा।
एनडीए की ओर से ऐतिहासिक प्रदर्शन
2025 के बिहार चुनावों में एनडीए ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। ताज़ा रुझानों के मुताबिक गठबंधन ने 195 का आंकड़ा पार कर लिया है, जो एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार:
एनडीए का प्रदर्शन
बीजेपी: 30 सीटें जीतीं, 61 पर आगे
जेडीयू: 19 सीटें जीतीं
एलजेपी (RV): 2 सीटें जीतीं
एचएएम: 1 सीट जीती
विपक्ष का प्रदर्शन
राजद: 5 जीती, 20 पर आगे
कांग्रेस: 1 सीट
AIMIM: 4 सीटें
CPI (ML): 1 सीट
एनडीए की जीत का श्रेय बीजेपी और जेडीयू के मजबूत प्रदर्शन को दिया जा रहा है। साथ ही चिराग पासवान की एलजेपी (RV) और उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन ने भी खेल बदल दिया।
रिकॉर्ड तोड़ मतदान
इस बार बिहार में 67.13% मतदान हुआ, जो 1951 के बाद सबसे ज्यादा है। सबसे खास बात यह रही कि महिलाओं ने पुरुषों से ज़्यादा वोट डाले।
महिलाएं: 71.6%
पुरुष: 62.8%
यह दिखाता है कि महिलाओं की भूमिका इस चुनाव में बेहद मजबूत रही।
Saurabh Dwivedi



.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)

.jpg)