
Bihar Election 2025: आज यानी 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज रहा है अब तक के रुझानों में एनडीए नेताओं की जीत पक्की दिख रहा है। वही विपक्ष की बात करें काफी पीछे है। ऐसे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के लिए इस चुनाव में स्थिति बेहद कठिन होती दिख रही है। शुरुआती रुझानों से साफ है कि दोनों अपनी सीट बचाने के लिए जूझ रहे हैं।
राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव 4570 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जहां भाजपा के सतीश कुमार आगे हैं। याद दिला दें, 2010 में सतीश कुमार ने राबड़ी देवी को भी हराया था, इसलिए यह सीट हमेशा से लालू परिवार के लिए चुनौती रही है।
तेज प्रताप यादव की हालत और कमजोर
तेज प्रताप यादव महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन यहां भी स्थिति उनके खिलाफ दिखाई दे रही है। 15 राउंड की मतगणना के बाद वे 32,904 वोटों से पीछे चल रहे हैं। एलजेपी (RV) के संजय कुमार सिंह यहां मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। महुआ में खुद आरजेडी भी पीछे चल रही है।
एनडीए के बड़े चेहरे जीत की ओर
एनडीए के बड़े नेताओं की स्थिति मजबूत बनी हुई है।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी – तारापुर से बड़ी बढ़त, लगभग 19,426 वोटों से आगे।
विजय कुमार सिन्हा – लखीसराय से 13,350 वोटों की बढ़त।
अनंत सिंह (जेडीयू) – मोकामा से 22,988 वोटों से आगे।
मोकामा में भूमिहार बहुल वोटरों के बीच रोचक मुकाबला था, लेकिन अनंत सिंह बढ़त बनाए हुए हैं।
भाजपा की महिला उम्मीदवारों का दमदार प्रदर्शन
प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की रैलियों का असर भाजपा की महिला उम्मीदवारों पर साफ दिख रहा है।
मैथिली ठाकुर (अलीनगर) – 9,450 वोटों की बढ़त
छपरा सीट लगातार तीन चुनावों से भाजपा के कब्जे में रही है, और इस बार भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है।
एनडीए ने छुआ 200 का आंकड़ा
बिहार में एनडीए इस बार ऐतिहासिक रिकॉर्ड के करीब है। ताजा रुझानों में एनडीए 201 सीटों पर आगे है।
भाजपा – 90 सीटें
जेडीयू – 82 सीटें
एलजेपी – 20 सीटें
एचएएम – 5 सीटें
आरएलएम – 4 सीटें
महागठबंधन सिर्फ 36 सीटों पर आगे है—
आरजेडी – 28
कांग्रेस – 5
सीपीआई (एमएल) – 2
सीपीआई-एम – 1
एआईएमआईएम – 5 सीटें | बीएसपी – 1 सीट
प्रशांत किशोर की जन सुराज फ्लॉप
बहुत चर्चा में रहने के बावजूद प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी किसी भी सीट पर मुकाबला नहीं कर पाई और हर जगह पीछे चल रही है।
Saurabh Dwivedi



.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)

.jpg)