‘मेट्रो... इन दिनों’ की बंपर कमाई, पहले वीकेंड में कमाए 16.75 करोड़, देखें पूरी रिपोर्ट

'मेट्रो... इन दिनों' एक रोमांटिक फिल्म है जो आधुनिक रिश्तों की कठनाईयों और प्यार की गहराइयों को दर्शाती है।

07 July 2025

और पढ़े

  1. वैलेंटाइन डे के इस दिन के लिए पागल हैं सनी देओल! खुद एक्टर ने बताई वजह
  2. Mardaani 3 VS Border 2: कमाई में पिछड़ी ‘मर्दानी 3’, 16वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने पकड़ी मजबूत पकड़
  3. सिर्फ फिल्म नहीं, एक जज्बा है 'रंग दे बसंती', 20 साल पूरे होने पर सितारों ने याद किए शूटिंग के दिन
  4. सात साल बाद रिया चक्रवर्ती का कमबैक, सुशांत केस के वजह से नहीं मिल रही थी फिल्म!
  5. 'घूसखोर पंडत' पर बढ़ा बवाल, ब्राह्मण समाज के ऐतराज के बाद यूपी सरकार का बड़ा एक्शन; जानें क्या है पूरा विवाद
  6. फिर प्यार में गिरफ्तार हुईं शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता! बिजनेसमैन संग रिश्ते पर कही ये बात
  7. लगेगा सुपरस्टार्स का मेला, Netflix India 2026 में क्या-क्या आ रहा है? जानें फिल्मों और वेब सीरीज की फुल लिस्ट
  8. धुरंधर: द रिवेंज का टीजर ऑउट, बड़े परदे पर Toxic और Dhruandhar 2 का क्लैश, फैंस बेसब्री से कर रहे इंतजार
  9. OTT blast in the first week of February: The Raja Saab, Kis Kisko Pyaar Karoon 2 और नई वेब सीरीज
  10. बॉलीवुड में उम्र का खेल: 13 साल में मां बनी श्रीदेवी से लेकर शाहरुख की मां बनीं रिद्धि डोगरा तक, उम्र पर भारी पड़ी एक्टिंग
  11. बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का साया: रोहित शेट्टी ने हमले के बाद दोस्तों से 48 घंटे घर न आने की गुजारिश की
  12. Bollywood News: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, अज्ञात हमलावरों ने किए 4 राउंड, सुरक्षा बढ़ी
  13. युजवेंद्र चहल की लव लाइफ बनी सोशल मीडिया का मसाला, ‘किस किसको प्यार करूं 3’ पोस्टर वायरल
  14. रानी मुखर्जी की कायल हुईं किंग खान की पत्नी, मर्दानी 3 की जमकर की तारीफ
  15. Sonam Kapoor Baby Bump: सोनम कपूर का खूबसूरत बेबी बंप फोटोशूट वायरल, फैंस बोले “My gorgeous mumma”

साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर कई शानदार फिल्मों ने दस्तक दी है और दर्शकों को खूब मनोरंजन मिला है। 'मेट्रो... इन दिनों' भी इन्हीं में से एक है, जो 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक अनुराग बसु ने निर्देशित किया है और इसमें कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं, जिनमें नीना गुप्ता, सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर जैसे नाम शामिल हैं। फिल्म का प्रमोशन बड़े पैमाने पर किया गया और दर्शकों के बीच इसे लेकर पहले से ही काफी उत्साह था।

हर रिश्ते की अहमियत दर्शाती है ये फिल्म

'मेट्रो... इन दिनों' एक रोमांटिक फिल्म है जो आधुनिक रिश्तों की कठनाईयों और प्यार की गहराइयों को दर्शाती है। इस फिल्म ने उन लोगों को खासा आकर्षित किया है, जो अपने रिश्तों में किसी न किसी चुनौती से गुजर रहे हैं। फिल्म न सिर्फ प्यार बल्कि हर रिश्ते की अहमियत को खूबसूरती से दर्शाती है।

पहले दिन हुई इतनी कमाई

रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये, शनिवार को 6 करोड़ रुपये, और पहले रविवार को 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की। यानी ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने कुल 16.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म में कई बड़े सितारे शामिल हैं, फिर भी शुरुआती कलेक्शन उम्मीद से थोड़ा कम रहा है, लेकिन संडे की कमाई को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे चलकर फिल्म बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

यह फिल्में भी खींच रही है दर्शकों का ध्यान

इस समय बॉक्स ऑफिस पर काजोल की हॉरर माइथोलॉजी फिल्म 'मां' और आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' भी दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं, ऐसे में 'मेट्रो... इन दिनों' को कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके बावजूद सारा और आदित्य की जोड़ी और फिल्म की दिल को छू लेने वाली कहानी ने खासकर यंग कपल्स को थिएटर की ओर खींचा है।

-TNP News

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in