
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ आज भारत दौरे पर आए हैं। जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस भारत की राजधानी दिल्ली की सैर पर हैं। भारत में उतरते ही, जेडी वेंस और उषा वेंस के बच्चों को भारतीय पोशाक पहनें देंखा गया, जो उनका भारत के प्रती स्नेह और भारतीय संस्कार को दर्शाता है। आपको बता दें की उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी, उषा वेंस भारतीय मूल की महिला हैं, यही कारण है की शायद उनका भारत से इतना लगाव है।
भारत से खास संबंध
सुबह 10 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का विमान उतरा, जहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका स्नेहपूर्वक स्वागत किया। क्या आपको पता है, उषा वेंस का जन्म कैलिफोर्निया में हुआ था, वो अमेरिकी में ही पली-बढ़ी हैं। इनकी मां का नाम लक्ष्मी और पिता का नाम राधाकृष्ण है। वे आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे और साल 1980 में अमेरिका आकर बस गए थे।
उषा एक वकिल भी हैं...
उषा को सिर्फ जेडी वेंस की पत्नी के तौर पर ही नहीं जाना जाता। वह एक अनुभवी वकील भी हैं और उन्हें कानूनी मामलों में काफी अनुभवी हैं। वह अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के कुछ सबसे बड़े नामी मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स और जस्टिस ब्रेट कैवनघ के लिए क्लर्क भी रह चूकिं हैं।
Published By: Tulsi Tiwari